24 साल पहले मरे जगदीश सिंह जूदेव, धान के पंजीयन के लिए हो गए जिंदा
Sandeep Kumar | Dec 29, 2024, 18:02 IST
dead king registration Photograph: (thesootr)
रीवा रियासत के महाराज मार्तंड सिंह के भाई दादू जगदीश सिंह जूदेव, जिनका निधन 24 साल पहले हुआ था, सरकारी फाइलों में "जिंदा" हो गए। यह चौंकाने वाला मामला सतना जिले के अमरपाटन से सामने आया है,
मध्य प्रदेश में अजब और गजब मामलों की कहानियां आम हैं, लेकिन इस बार का मामला किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा लग रहा है। रीवा रियासत के महाराज मार्तंड सिंह के भाई दादू जगदीश सिंह जूदेव, जिनका निधन 24 साल पहले हुआ था, सरकारी फाइलों में "जिंदा" हो गए। यह चौंकाने वाला मामला सतना जिले के अमरपाटन से सामने आया है, जहां मृत राजा के नाम पर धान पंजीयन कराया गया।
जांच में पता चला कि आनंदगढ़ गांव में दादू जगदीश की एक प्रतिमा स्थापित है, जिस पर साफ तौर पर 2000 में उनकी मृत्यु का उल्लेख है। इसके बावजूद उनका नाम सरकारी दस्तावेजों में "जिंदा" दिखाया गया। यह मामला सरकारी फाइलों में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े को उजागर करता है। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद, मैहर की कलेक्टर रानी बाटड़ ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय सहकारी समिति और कर्मचारियों पर भी इस फर्जीवाड़े में मिलीभगत के आरोप लगे हैं। समिति प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है, जो प्रशासन की नजर में है।
बताया जाता है कि दादू जगदीश सिंह गुलाब सिंह के पुत्र है। इनका जन्म सन 1924 में इलाहाबाद में हुआ और इनकी परवरिश रीवा किले में हुई थी। दादू जगदीश महाराज मार्तण्ड सिंह के सौतेले भाई थे। जब दादू जगदीश सिंह नाबालिग थे तभी उनके पिता गुलाब सिंह ने उन्हें आनंदगढ़ का इलाका का लिखा पढ़ी करके दे दिया था। अक्टूबर सन 2000 दादू जगदीश सिंह की मृत्यु हो चुकी है। दादू जगदीश सिंह के पुत्र न होने के वजह से आनंदगढ़ इलाके की देख रेख इनके दामाद और इनकी पुत्री ही करते हैं।
वहीं किसान रावेंद्र पांडेय ने बताया कि जमीन का रजिस्ट्रेशन खसरा नंबर 145 का कराने गया तो मुझे यह हवाला दिया गया कि समूह खाता में है तो सह खाता में रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। बाद में हमे जानकारी लगी कि मेरे जमीन का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। यह सब मिलीभगत करके विष्णु प्रताप सिंह के नाम पर कर दिया गया है।
धान पंजीयन में मृत राजा का नाम
सतना जिले के अमरपाटन के ग्राम आनंदगढ़ में 24 साल पहले मृत घोषित किए गए महाराज मार्तंड सिंह के भाई दादू जगदीश प्रसाद सिंह जू देव का नाम धान पंजीयन के लिए इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि एक किसान और सहकारी समिति प्रबंधक ने मिलकर उनकी भूमि को अपने पंजीयन में शामिल कर लिया।
राजा की प्रतिमा पर लिखा है निधन का वर्ष
कौन थे दादू जगदीश सिंह
मिलीभगत से हो रहा सारा खेल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA