रायसेन में खेत की तार फेंसिंग में फंसने से तेंदुए की मौत, दो गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Mar 02, 2025, 23:23 IST
death-leopard-raisen
रायसेन जिले में तेंदुए के दो गांवों में अलग अलग तार फेसिंग में फसन की घटना सामने आई है। जहां पर एक तेदुए की मौत हो गई है, जबकि दूसरे को बचा लिया गया है।

पवन सिलावट@रायसेन



जिले में एक नर तेंदुए की मौत खेत की तार फेंसिंग में फंसने से हो गई। इस मामले में खेत मालिक और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, एक और घटना किटोरी में हुई, जिसमें एक नर तेंदुआ फंदे में फंस गया, लेकिन उसे बचा लिया गया।



रायसेन जिले में तेंदुए की मौत की घटना

रायसेन जिले के ग्राम गुलगांव के पास एक दुखद घटना घटी, जहां एक नर तेंदुआ खेत की तार फेंसिंग में फंस गया। घटना आज सुबह करीब 7 बजे की है, जब तेंदुआ फंदे में फंसकर परेशान हो गया। तेंदुए की उम्र लगभग 2 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही उपवन मंडल अधिकारी रायसेन, सुधीर पटले ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।



ये खबर भी पढ़िए...गले में फंदा लगने से मादा तेंदुए की मौत, तीन दिन पहले मौत की आशंका



रेस्क्यू के दौरान तेंदुए की मौत

ये खबर भी पढ़िए...बिलासपुर के कानन पेंडारी से लाए गए तेंदुए की मौत, रेस्क्यू के दौरान शरीर में जख्म के निशान, कीड़े भी लगे



खेत मालिक गिरफ्तार

घटना की जांच के दौरान, खेत मालिक रामभरोसे आत्मज मूलचंद अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक अन्य आरोपी, अनिल बेड़ियां को भी गिरफ्तार किया गया, जो कि सुखा करार गांव का निवासी है। दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि उन्होंने जंगली सुअर के शिकार के लिए फंदा लगाया था।



ये खबर भी पढ़िए...सिवनी के पेंच में कुएं में गिरकर तेंदुए की मौत, वनविभाग ने निकाला तेंदुए का शव



वन मंडल अधिकारी ने की कार्रवाई

मुख्य वन संरक्षक राजेश खरे और वन मंडल अधिकारी विजय कुमार ने पूरी घटना का संज्ञान लिया। उनके मार्गदर्शन में तेंदुए का विधिवत दाह किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...लगातार तीसरे दिन तेंदुए की मौत, शिकारियों को मौका देने का आरोप



गढ़ी के ग्राम किटोरी की घटना

इस प्रकार की एक और घटना गढ़ी के ग्राम किटोरी में भी सामने आई, जहां एक नर तेंदुआ, जिसकी उम्र करीब 5 वर्ष थी, फंदे में फंसा मिला। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और वन विहार की टीम को बुलाया गया। इसके बाद तेंदुए को वनविहार नेशनल पार्क भोपाल भेजा गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।



दोषियों को चेतावनी

वन मंडल अधिकारी विजय कुमार ने पूरे मामले की जांच के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी धीरेंद्र पांडे को निर्देशित किया है। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए जांच प्रक्रिया तेज करने को कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही, रायसेन वन मंडल ने ग्रामीणों और कृषकों से अपील की है कि वे फंदे या करेंट लगाकर शिकार करने से बचें, क्योंकि यह वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन है।









Tags:
  • रायसेन न्यूज
  • accident leopard
  • तेंदुए का शव
  • Leopard
  • तेंदुए
  • तेंदुए की संदिग्ध मौत
  • तेंदुए की लाश मिली