यात्रियों को बड़ी राहत, MP से गुजरने वाली इन ट्रेनों में अब 4 जनरल कोच
Vikram Jain | Dec 12, 2024, 18:25 IST
Decision to increase general coaches of 28 trains passing through madhya-pradesh
भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में सामान्य कोच बढ़ाने का फैसला किया है। यह बदलाव यात्रियों को और ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।
BHOPAL. भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेवाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। अब रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग के बाद महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इसी के साथ सामान्य कोच में सफर करने वाले यात्रियों के राहत की खबर सामने आई है। रेलवे ने यात्रियों (Railway Passenger) की सुविधा को देखते हुए 28 ट्रेनों में जनरल कोच (General Coach) बढ़ाने का फैसला लिया है। रेलवे ने यह अहम कदम जनरल कोच में बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए उठाया है।
दरअसल, भारतीय रेलवे यात्रियों की आरामदायक यात्रा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अब रेलवे ने मध्य प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच की संख्या बढ़ाई है। अब इन ट्रेनों में 2 की जगह 4 जनरल कोच होंगे, जिससे सामान्य कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। यह फैसला यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसके अलावा, अब यात्री यूटीएस एप से भी जनरल कोच का टिकट बुक कर सकेंगे।
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि इस कदम को यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्री अब अपनी यात्रा के लिए यूटीएस एप से भी टिकट बुक कर सकेंगे, जिससे उन्हें और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
बता दें कि त्योहारों और शादियों के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। आरक्षित कोच में सीट उपलब्ध नहीं होने पर यात्रियों को जनरल कोच की ओर रुख करना पड़ता है। जनरल कोच में भीड़ और असुविधाएं होती हैं। कई बार तो यात्री को टॉयलेट में बैठकर सफर करना पड़ता है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाकर 4 करने का फैसला लिया है, जो यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। कोच बढ़ने सफर आराम और सुविधाजनक होगा।
28 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने का फैसला
यूटीएस एप से भी बुक होगा टिकट
अब आरामदायक होगा सफर
इन ट्रेनों में बढ़ाए गए जनरल कोच
- 19822/19821 कोटा-असारवा-कोटा एक्सप्रेस
- 19813/19814 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस
- 19807/19808 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस
- 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस
- 22192/22191 जबलपुर-इंदौर-जबलपुर ओवर नाइट एक्सप्रेस
- 11464/11463 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस
- 11466/11465 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस
- 22181/22182 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस
- 12192/12191 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस
- 12121/12122 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- 11449/11450 जबलपुर-श्री माता वैष्णव देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस
- 12194/12193 जबलपुर-यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस
- 12189/12190 जबलपुर-हजरत निज़ामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस
- 12160/12159 जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA