एमपी में शिक्षक वर्ग 1 के पद बढ़ोतरी के लिए फिर उठी मांग, सरकार कह चुकी अब पद नहीं, दूसरी काउंसलिंग नहीं होगी
Sanjay Gupta | Jul 18, 2025, 13:16 IST
MP Teacher Vacancy MP Government
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1 की पद बढ़ोतरी की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है, क्योंकि हजारों उम्मीदवारों को चयन परीक्षा के बाद भी नियुक्ति नहीं मिल पाई।
मप्र के सरकारी स्कूल में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है और बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट भी गड़बड़ाया है। वहीं शिक्षक वर्ग 1 की चयन परीक्षा दे चुके लेकिन पदों की कमी के कारण नियुक्ति नहीं पाए हजारों उम्मीदवारों ने एक बार फिर इसमें पद बढ़ाने की मांग तेज कर दी है।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी उनके पक्ष में सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उधर सरकार कुछ महीने पहले एक प्रेस नोट जारी कर कह चुकी है कि अब पद नहीं है और दूसरी काउंसलिंग पर कोई विचार नहीं हो रहा है।
उधर वेटिंग अभ्यर्थी सरकार को मनाने के लिए कई बार भोपाल में आंदोलन धरना प्रदर्शन सब कर चुके हैं। खून से पत्र लिख चुके हैं तो नेता, मंत्री के यहां चक्कर लगा चुके हैं।
उधर स्कूल शिक्षा विभाग ने हाल ही में सफाई जारी करते हुए कहा कि अब दूसरी काउंसलिंग नहीं होगी। दिसंबर 2025 में दूसरी चयन परीक्षा कराएंगे। इसमें अब पद रिक्त नहीं हैं, इसलिए पदों की बढ़ोतरी नहीं की जा सकती है। विभाग ने विविध याचिकाओं का भी हवाला दिया कि इनके कारण पद की बढ़ोतरी नहीं होगी।
खबर यह भी...MP में सरकारी नौकरी का मौका, प्राइमरी टीचर्स के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
साल 2023 की भर्ती को छोड़ दे तो इसके पहले साल 2018 में भर्ती आई थी। यानी 6 साल बाद भर्ती आई थी। इसके पहले 2018 में 22 हजार पद आए थे। वेटिंग शिक्षकों का कहना है कि 2018 से अब तक वर्ग-1 के शिक्षकों के प्रमोशन होने से 10,249 पद खाली हुए हैं।
मध्य प्रदेश शासन के 1 दिसंबर 2022 के गजट नोटिफिकेशन के तहत 34789 पद खाली हैं जिसमें से 50 फीसदी सीधी भर्ती से होना है। दिसंबर 2024 में 48223 पद बताए गए। इसके बाद भी पद नहीं बढ़ाए गए। वर्ग 2023 के 40 हजार उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी स्कूल शिक्षा विभाग | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज | उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 | उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 विवाद | शिक्षक वर्ग 1 भर्ती | शिक्षक वर्ग 1 भर्ती में विवाद | mp government teachers उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 विवाद
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी उनके पक्ष में सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उधर सरकार कुछ महीने पहले एक प्रेस नोट जारी कर कह चुकी है कि अब पद नहीं है और दूसरी काउंसलिंग पर कोई विचार नहीं हो रहा है।
उधर वेटिंग अभ्यर्थी सरकार को मनाने के लिए कई बार भोपाल में आंदोलन धरना प्रदर्शन सब कर चुके हैं। खून से पत्र लिख चुके हैं तो नेता, मंत्री के यहां चक्कर लगा चुके हैं।
क्या है विवाद
| |
स्कूल शिक्षा विभाग ने यह दी सफाई
खबर यह भी...MP में सरकारी नौकरी का मौका, प्राइमरी टीचर्स के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू
इसके पहले 2018 में आई थी भर्ती
गजट नोटिफिकेशन से इतने पद खाली बात रहे
वेटिंग अभ्यर्थी यह सवाल उठा रहे हैं
- जब पद रिक्त हैं तो सरकार पद बढ़ाकर भर्ती क्यों नहीं दे रही है।
- स्कूल शिक्षा विभाग ईडब्ल्यूएस को आरक्षण दे रही है लेकिन जनजाति विभाग नहीं दे रहा है।
- स्कूलों में अतिथि शिक्षक 90 हजार की भर्ती हो रही है, यानी शिक्षक पद रिक्त हैं।
- जिन याचिकाओं का हवाला सरकार दे रही है, वह निराकृत हो चुकी हैं।
- पुरानी 2018 की भर्ती को इस बार की भर्ती दिखाकर सरकार भर्तियां गिना रही है, जबकि 2023 के लिए वर्ग 1 में करीब तीन हजार को ही भर्ती मिली है।
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
एमपी स्कूल शिक्षा विभाग | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज | उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 | उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 विवाद | शिक्षक वर्ग 1 भर्ती | शिक्षक वर्ग 1 भर्ती में विवाद | mp government teachers उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 विवाद
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA