सनातन बोर्ड होता तो नहीं होती चोरी, राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले देवकीनंदन ठाकुर

Aman Vaishnav | Jun 18, 2026, 10:10 IST
Share
देवकीनंदन ठाकुर
देवकीनंदन ठाकुर

राजधानी भेपाल में कथा करने आए कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने राम मंदिर चंदा विवाद पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि सनातन बोर्ड बनना चाहिए। अगर सनातन बोर्ड होता तो चोरी नहीं होती।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • अयोध्या श्रीराम मंदिर में करोड़ों रुपए के चंदे की चोरी का मामला चर्चा में है।
  • इस पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बयान दिया है।
  • कथावाचक ने कहा कि अगर सनातन बोर्ड बना होता तो यह चोरी नहीं होती।
  • देवकीनंदन ठाकुर के मुताबिक चारों शंकराचार्यों में से कोई एक इस बोर्ड का संचालन करता।
  • इसी बीच में देवकीनंदन ठाकुर ने बच्चों की संख्या पर भी अपनी राय रखी।
भोपाल में इन दिनों कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा चल रही है। इसी दौरान उनका एक बयान बड़े चर्चा का विषय बना हुआ है।

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में देवकीनंदन ठाकुर ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। सबसे ज्यादा चर्चा अयोध्या राम मंदिर में चंदे की चोरी के मामले पर हुई।

जानकारी के अनुसार देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि आज सनातन बोर्ड होता तो राम मंदिर में चंदे की चोरी नहीं होती। उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि इस बोर्ड का संचालन चारों शंकराचार्यों में से कोई एक देख रहा होता। उनकी देखरेख में ऐसी चोरी संभव नहीं थी।

b70d4f64-fa3
b70d4f64-fa3

धर्म और राजनीति पर विचार

जब देवकीनंदन ठाकुर से पूछा गया कि क्या धर्म आस्था से ज्यादा राजनीति का विषय बन गया है, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। उनका कहना है कि आजादी के बाद से धर्म, संस्कृति और परंपराओं को कभी खुलकर सामने नहीं रखा गया। धार्मिक भावनाओं को हमेशा छिपाया गया।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अब सनातन की बात खुलकर होनी चाहिए। उनके मुताबिक अगर किसी भी पार्टी में कोई सनातनी है और परंपरा का पालन करता है तो यह उनके लिए सबसे अच्छी बात है।

6ce6e92c-5d1
6ce6e92c-5d1

चंदा चोरी से आहत हुई आस्था

राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना से जुड़े सवाल पर देवकीनंदन ठाकुर भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि भगवान राम पूरे जगत के हैं। मंदिर से आ रही चोरी की खबरें भक्तों की भावना को ठेस पहुंचाने वाली हैं।

देवकीनंदन ठाकुर का कहना है कि जिन कार्यकर्ताओं ने यह काम किया है, उन्हें धन वापस भेंट कर खुद वहां से हट जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि इसीलिए सनातन बोर्ड बनना जरूरी है।

7763d6a0-a1a
7763d6a0-a1a

शादी की उम्र पर सलाह

देवकीनंदन ठाकुर ने बेरोजगारी के दौर में शादी की सही उम्र को लेकर भी बयान दिया। देवकीनंदन ठाकुर ने माता-पिता को बच्चों की शादी 20 से 25 साल की उम्र में करने की सलाह दी है।

देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा कि शादी कब करनी है, यह हर किसी की अपनी मर्जी है। लेकिन उनकी राय में सही उम्र 20 से 25 साल ही है। उन्होंने विदेशी समाज का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 16 साल का बच्चा खुद अपने खर्चे उठाने लगता है।

देवकीनंदन ठाकुर के मुताबिक इंसान उस दिन सेटल होता है, जब वह खुद कमाकर घर लौटता है। बड़ा मकान या बड़ी गाड़ी होना सेटल होने की निशानी नहीं है।

705cfa16-c07
705cfa16-c07

महंगाई में ज्यादा बच्चों की सलाह

महंगाई के दौर में पांच बच्चे पैदा करने की सलाह पर भी देवकीनंदन ठाकुर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पांच नहीं, दस बच्चे भी हो जाएं तो कोई बुराई नहीं है। कम से कम दो-तीन बच्चे जरूर होने चाहिए।

देवकीनंदन ठाकुर ने एक उदाहरण देकर अपनी बात समझाई। उन्होंने बताया कि एक परिवार में इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद माता-पिता का जीवन बहुत मुश्किल हो गया।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि भगवान ने दो आंख, दो किडनी, दो हाथ और दो पैर इसीलिए दिए हैं। ताकि एक के खराब होने पर दूसरे से काम चल सके। उनके मुताबिक यही तर्क बच्चों की संख्या पर भी लागू होता है।

e6bc2cb3-85f
e6bc2cb3-85f

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल में बोले देवकीनंदन ठाकुर: रात की शादी से दंपती में बढ़ता है तनाव

भोपाल में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले- बिना तिलक पूजा स्वीकार नहीं होती

साधना से निकले तो कॉकरोच जनता पार्टी बन गई, धीरेंद्र शास्त्री का बयान, कहा- बेरोजगारी बढ़ रही

धीरेंद्र शास्त्री बोले- बड़े घर की माताएं भी पी रहीं शराब, बजरंगबली इनसे बचाए, विरोध शुरू

Tags:
  • अयोध्या
  • अयोध्या श्रीराम मंदिर
  • श्रीराम मंदिर
  • भगवान राम
  • कथावाचक देवकीनंदन
  • सनातन
  • कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती