धीरेंद्र शास्त्री से गुरु दीक्षा लेने उमड़े भक्त, सड़कें हुई जाम
Sandeep Kumar | Jul 19, 2024, 19:55 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-19T192548.193
गुरु-पूर्णिमा के पहले बागेश्वर धाम जाने वाली सभी सड़कें जाम हो गई हैं। दरअसल महंत धीरेंद्र शास्त्री से गुरु-दीक्षा लेने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। आपको बता दें कि बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव शुरू हुआ है।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बाबा बागेश्वर धाम आने वाले भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। बागेश्वर धाम के गढ़ा गांव में धीरेंद्र शास्त्री के लाखों भक्त आ जुटे हैं। गुरु-पूर्णिमा के पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री से गुरु दीक्षा लेने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। बागेश्वर धाम जानेवाले सभी सड़कें भक्तों से भरी हैं। आपको बताते चलें कि बागेश्वर धाम में 5 दिवसीय गुरुपूर्णिमा उत्सव शुरू हो गया है कि जो कि आगामी 22 जुलाई तक चलेगा।
![b3eebf92-a27]()
गुरु दीक्षा लेने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
वैसे तो सामान्य दिनों में भी बागेश्वर धाम में साल भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन इस समय गुरू पूर्णिमा के पहले यहां मानो तिल भर जगह भी नहीं बची है। गुरु दीक्षा लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई। गुरु दीक्षा कार्यक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किए गए।
बागेश्वर धाम में गुरुवार यानी 18 जुलाई से पांच दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव की शुरूआत हुई। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आस्ट्रेलिया से वापस लौटे तो उनके दर्शन करने लोग टूट पड़े। 18 और 19 जुलाई को गुरू दीक्षा का कार्यक्रम है। आपको बताते चलें कि जिन लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं उन्हें ही गुरु दीक्षा दी जा रही है।
![4f474d00-d43]()
गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत बागेश्वर धाम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया है। बागेश्वर धाम सेवा समिति ने छतरपुर जिले के प्रख्यात कवि प्रकाश पटैरिया को कवि सम्मेलन का संयोजक बनाया गया है। बागेश्वर धाम में कवि सम्मेलन आज यानी 19 जुलाई को होगा। कवि सम्मेलन में झांसी के हास्य कवि अर्जुन सिंह चांद सहित अजय अंजाम औरैया समेत कई कवि अपनी कविता प्रस्तुत करेंगे।
![befd24d8-1e9]()
![sandeep mishr]()
b3eebf92-a27
गुरु दीक्षा लेने के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गुरु-पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर पूज्य सरकार के दर्शन करते भक्तगण….पूज्य सरकार ने आए सभी बागेश्वर बगिया के फ़ुल को आशीर्वाद भी दिया… pic.twitter.com/fIaph5n3CN
— Bageshwar Dham Sarkar (Official) (@bageshwardham) July 19, 2024
पांच दिवसीय गुरू पूर्णिमा महोत्सव शुरू
4f474d00-d43
बागेश्वर धाम में कवि सम्मेलन का भी आयोजन
befd24d8-1e9
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
By Sumit Kumar