नाबालिग का धर्म परिवर्तन कर जबरन करा रहे थे निकाह, 3 गिरफ्तार

Ravi Singh | Nov 09, 2024, 19:26 IST
Share
dewas religion conversion
dewas religion conversion

मध्य प्रदेश के देवास में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर दूसरे धर्म में धर्म परिवर्तन कराकर शादी करा दी गई। कोतवाली पुलिस ने साजिश के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मध्य प्रदेश के देवास जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और शादी की। साजिश रचने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी पुनीत गहलोत को ज्ञापन दिया था, जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

बहला-फुसलाकर भगा ले गए

सीएसपी दिशेष अग्रवाल का कहना है कि जब फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। जांच में पता चला कि आरोपी नाबालिग का नाम बदलकर दूसरे धर्म में शादी कराने की योजना बना रहा था। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर नाबालिग को इंदौर से बरामद कर लिया गया और उसे सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा

आरोपियों में फरहीन पत्नी जफर खान, जफर पिता रुबाब खान (निवासी नुसरत नगर, देवास) और अकील पिता बशीर खान (निवासी पत्थर मुंडला, इंदौर) शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में अपराध क्रमांक 812/24 और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के तहत विभिन्न धाराओं में आरोप जोड़े गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचकर धर्म परिवर्तन के मकसद से रची गई साजिश का पूरा खुलासा किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • देवास
  • धर्म परिवर्तन
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा