धार के बाग में फिल्मी स्टाइल में 90 लाख से अधिक की लूट, सोना और नकदी लेकर फरार

Sandeep Kumar | Mar 13, 2026, 18:02 IST
robbery 90 lakh gold
धार के बाग क्षेत्र में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों ने लूट की। बदमाशों ने ठेकेदार के घर से 90 लाख रुपये का सोना और नकदी लूटी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।

News in Short

  • धार जिले के बाग तहसील में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों ने लूट की।
  • पांच बदमाशों ने राजकुमार मालवीय के घर 90 लाख का सोना और नकदी लूटी।
  • बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर घर में घुसकर लूट की।
  • पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
  • आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के थानों को सूचित कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

News in Detail

अक्षय @Dhar. धार जिले के बाग में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बदमाशों ने ठेकेदार के घर लूट की। उन्होंने करीब 90 लाख रुपए का सोना और नगदी लूटी। यह घटना धार जिले की बाग तहसील में हुई। बदमाशों ने रेड का डर दिखाकर सामान लूटा और फरार हो गए। घटना के बाद बाग क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



झीलों की नगरी में लगेगा इन तीन राज्यों के 70 से अधिक युवा विधायकों का जमावड़ा



पांच बदमाश पहुंचे घर

जानकारी के अनुसार, वारदात गुरुवार सुबह करीब 9:40 बजे बाग के ब्राह्मण मोहल्ला में हुई। एमपीईबी विभाग से जुड़े ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर पांच बदमाश पहुंचे। उस समय राजकुमार, उनकी पत्नी कृष्णा और घर में काम करने वाली महिला मौजूद थे। बदमाश बिना नंबर की सफेद स्कॉर्पियो में आए थे। दो बदमाश खाकी वर्दी में थे, तीन सिविल ड्रेस में थे। घर में घुसते ही उन्होंने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया।



मध्यप्रदेश में दो नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर सहमति, नोटिफिकेशन जल्द



सोने के जेवरात और नकदी लेकर फरार

बदमाशों ने घरवालों से कहा कि उनके खिलाफ ब्लैक मनी की शिकायत मिली है। इसके बाद उन्होंने घर में तलाशी शुरू की। कुछ देर बाद उन्होंने घर की अलमारी की चाबियां मांगी। कृष्णा मालवीय ने पहले चाबियां देने से इंकार किया, लेकिन राजकुमार मालवीय ने सहयोग करते हुए चाबियां दे दीं। बदमाशों ने अलमारी खोलकर 50 तोला सोने के जेवरात, ढाई से तीन लाख रुपए नकद और एक मोबाइल फोन निकाला और फरार हो गए।



एमपी के वित्तीय सुधारों पर नीति आयोग की मुहर, सड़कों और स्कूलों पर सरकार का खास ध्यान



बदमाशों ने पहले से रेकी की

बदमाशों ने 15 मिनट में पूरी वारदात की। आरोपियों के फरार होते ही पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस को भी खबर दी गई। बदमाशों का तरीका पेशेवर था। आशंका है कि आरोपियों ने पहले इलाके की रेकी की थी। फिर वारदात को अंजाम दिया।



एमपी में चतुर्थ क्रमोन्नत समयमान वेतनमान का दो लाख शिक्षकों को इंतजार



पुलिस ने शुरू की घेराबंदी

सूचना मिलते ही बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बिना नंबर की स्कॉर्पियो और वर्दीधारी बदमाशों की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि आरोपी एक मोबाइल फोन फेंक गए थे, जिसकी लोकेशन घटबोरी रोड के आसपास है। मामले की जांच के लिए धार साइबर टीम को बाग भेजा गया है। एसपी मयंक अवस्थी के निर्देश पर आसपास के थानों और पड़ोसी जिलों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने कई स्थानों पर नाकेबंदी कर तलाशी शुरू कर दी है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • धार
  • इनकम टैक्स
  • मयंक अवस्थी
  • ब्लैक मनी