एमपी में चतुर्थ क्रमोन्नत समयमान वेतनमान का दो लाख शिक्षकों को इंतजार
Ramanand Tiwari | Updated:
mp 4th time scale pay
मप्र के करीब दो लाख शिक्षक चतुर्थ समयमान वेतनमान के लिए इंतजार कर रहे हैं। कैबिनेट ने मंजूरी दी, लेकिन अब यह फाइल वित्त विभाग में उलझी हुई है।
News in Short
- मध्यप्रदेश के 2 लाख शिक्षक चतुर्थ समयमान वेतनमान का इंतजार कर रहे हैं।
- कैबिनेट ने मंजूरी दे दी, लेकिन फाइल वित्त विभाग में अटकी हुई है।
- वित्त विभाग में लंबित होने से आदेश जारी करने में देरी हो रही है।
- शिक्षकों को तीन से 5000 रुपए तक का मासिक लाभ मिलने की संभावना है।
News in Detail
कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने के बाद सामान्य प्रशासन ने अपना अनुमोदन कर दिया, लेकिन अब वित्त विभाग में यह फाइल उलझी हुई है। अब शिक्षकों को इंतजार है कि वित्त विभाग में उलझी फाइल कब सुलझेगी और उन्हें बड़ी सौगात मिलेगी।
गैस सिलेंडर संकट पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, वाइट पेपर लाने की मांग
पदोन्नतियों पर लगाया गया था प्रतिबंध
स्कूल शिक्षा विभाग में भी इस प्रक्रिया की शुरुआत हुई। सीधी भर्ती के पदों पर तो यह लाभ दे दिया गया, लेकिन पदोन्नति पर पहुंचने वाले शिक्षक इससे वंचित रह गए थे। ऐसे करीब दो लाख शिक्षक हैं, जो इस लाभ की पात्रता रखते हैं।
एमपी में बिना तैयारी कोर्ट पहुंचे सरकारी वकील पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को भेजी रिपोर्ट
तीन महीने बाद मामला कैबिनेट में पहुंचा
एमपी के 12 लाख कर्मचारी-पेंशनर्स को झटका, 64 फीसदी महंगाई भत्ते के लिए करना होगा इंतजार
वित्त विभाग में फाइल उलझी
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह का कहना है कि वे चतुर्थ क्रमोन्नत समयमान के बारे में कुछ नहीं कह सकते। यह आदेश जारी करने का अधिकार सामान्य प्रशासन विभाग का है। मप्र शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौर का कहना है कि कैबिनेट में प्रस्ताव पारित हो चुका है। अब आदेश जारी होना चाहिए। फाइल सामान्य प्रशासन से वित्त विभाग पहुंची है, लेकिन अनुशंसा नहीं हो पाई है।
शिक्षक को मिलेगा तीन से 5000 का मासिक लाभ
जानकारी है कि इस मामले की फाइल जीएडी से अनुमोदित होकर वित्त विभाग पहुंच चुकी है। यहीं पर मामला उलझा हुआ है। इस सुविधा में एक शिक्षक को तीन से लेकर 5000 का मासिक लाभ मिलना है।
समय से यह लाभ मिलना चाहिए
वित्त विभाग में इसका जवाब अधिकारी भी नहीं दे पा रहे है। शिक्षकों की चिंता इस बात को लेकर है कि शिक्षकों का लगातार रिटायरमेंट हो रहा है। पांच सौ ऐसे शिक्षक है, जिनकी मौजूदा वर्ष में सेवानिवृत्ति है। इन टीचरों का कहना है कि समय से यह लाभ मिलना चाहिए।
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
By
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 1997 बैच के सुबोध सिंह-निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव, 2002 बैच के दो अफसरों को भी मिला प्रमुख सचिव का प्रमोशन
By VINAY VERMA
Rajasthan Top News: हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार
By Ashish Bhardwaj
नगरीय निकाय चुनाव : चार शहरों में जीत के लिए BJP ने कसी कमर, स्मृति ईरानी ने विजय शर्मा और गजेंद्र यादव को दिया बड़ा जिम्मा
By Umeshwari Baghel
स्वच्छ सर्वेक्षण के अंक सात दिन बाद भी गायब, कांग्रेस ने इंदौर के महापौर को घेरा, अंकों से सामने आएगा सच
By Sanjay Gupta
MP बनेगा टेलीकॉम हब! 3611 करोड़ से लगेंगी फैक्ट्रियां, 15 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
By Sandeep Kumar