कोर्ट में रील बनाना पड़ा भारी, न्यायिक कर्मचारी समेत तीन पहुंचे जेल
Ashish Bhardwaj | Mar 08, 2026, 11:55 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाना तीन युवकों के लिए महंगा पड़ गया। इन्हें अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं
News In Short
- राजस्थान में जज की कुर्सी पर बैठकर रील बनाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।
- युवकों ने न्यायालय परिसर में जज की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाई थी।
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तीनों को गिरफ्तार किया।
- गिरफ्तार युवकों को कोर्ट की अवमानना और अन्य आरोपों के तहत जेल भेजा गया।
- इस घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
News In Detail
क्या है पूरा मामला
हैरानी की बात यह है कि इन युवकों ने न केवल प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश किया, बल्कि सीधे जज की कुर्सी पर जाकर बैठ गए।
वहां उन्होंने टशन दिखाते हुए वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सेंधमारी का मामला
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
पुष्पेंद्र सिंह: न्यायिक कर्मचारी (मुख्य आरोपी जिसने एंट्री दिलाई)
मनीष डूडी: पुष्पेंद्र का दोस्त
भूपेंद्र सिंह: पुष्पेंद्र का दोस्त
वीडियो में क्या आया नजर
एक युवक शान से जज की कुर्सी पर बैठा है। दूसरा युवक कटघरे से बाहर निकलकर किसी बड़े रसूखदार की तरह जज की कुर्सी तक पहुंचता है। कुर्सी पर बैठे युवक से वह हाथ मिलाता है, जैसे कोई बड़ी डील या समझौता हो रहा हो। इस वीडियो के सामने आने के बाद कोर्ट की सुरक्षा और मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेशन कोर्ट में तैनात होमगार्ड मनीष पारीक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। कानून विशेषज्ञ का कहना है कि न्यायालय मंदिर के समान है और जज की कुर्सी न्याय का प्रतीक। इस तरह की हरकत न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने की कोशिश है।
lV854MLj
कोर्ट ने भेजा जेल
ये भी पढे़:-
मार्च में मई वाली गर्मी! एमपी, सीजी और राजस्थान में तापमान बढ़ा, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज
दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई
यूपीएससी में सात साल बाद 'राजस्थानी' टॉपर, सियासत में भ्रष्टाचार का उबाल और सदन में मर्यादा की जंग
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava