झीलों की नगरी में लगेगा इन तीन राज्यों के 70 से अधिक युवा विधायकों का जमावड़ा

Sandeep Kumar | Mar 13, 2026, 17:08 IST
Share
youth legislators
youth legislators

भोपाल में 30 और 31 मार्च को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा युवा विधायक संसदीय प्रणाली पर संवाद करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस सम्मेलन में शामिल होंगे।

News in Short

  • भोपाल में एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक युवा विधायक शामिल होंगे।
  • सम्मेलन में युवा विधायकों को संसदीय प्रणाली पर विचार करने का अवसर मिलेगा।
  • सभी विधायक 45 साल से कम उम्र के होंगे।
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य प्रमुख नेता इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
  • आयोजन का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ को बढ़ाना है।

News in Detail

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन राज्यों के युवा विधायकों का संवाद होगा। 30 और 31 मार्च को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा विधायक शामिल होंगे। ये सभी विधायक 45 साल से कम उम्र के होंगे। दो दिनों तक वे संसदीय प्रणाली पर विचार करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस सम्मेलन में शामिल होंगे। एमपी विधानसभा के सचिवालय ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ से युवा विधायकों की लिस्ट मांगी गई है।

MPPSC आंदोलन, NEYU की मांगों और 87-13 फीसदी पर एमपी विधानसभा में सीएम ने दिया जवाब

युवा विधायकों का जमावड़ा

भोपाल में होने वाले सम्मेलन के लिए विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने बताया कि करीब 70 से 80 युवा विधायक यहां आएंगे। राजस्थान और छत्तीसगढ़ से युवा विधायकों की लिस्ट मांगी गई है। जैसे ही लिस्ट मिलेगी, आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ये सभी विधायक 45 साल से कम उम्र के होंगे और युवाओं के बीच संसदीय प्रणाली पर संवाद होगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इस सम्मेलन को लेकर सक्रिय हैं, क्योंकि इसका नेतृत्व मध्यप्रदेश की तरफ से किया जा रहा है।

एमपी विधानसभा में सबके लिए मुफ्त इलाज की गूंज: 15 लाख तक स्वास्थ्य गारंटी का निजी विधेयक पेश

'सोने की ईंट' से लेकर चेक पोस्ट तक: एमपी विधानसभा में परिवहन विभाग पर घमासान

एमपी में बिना तैयारी कोर्ट पहुंचे सरकारी वकील पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को भेजी रिपोर्ट

ओम बिरला भी आएंगे भोपाल

युवा विधायकों के सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे और संवाद करेंगे। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल रहेंगे। ये सभी 31 मार्च को युवा विधायकों से संवाद करेंगे। इसके अलावा, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्षों को भी इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है।

2023 में इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में युवा नेताओं को विधायक चुना गया। अब युवा विधायकों को संसदीय प्रणाली से परिचित कराया जा रहा है। यह आयोजन भोपाल में लोकतांत्रिक व्यवस्था की समझ बढ़ाने के लिए हो रहा है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • नरेंद्र सिंह तोमर
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा