एमपी के वित्तीय सुधारों पर नीति आयोग की मुहर, सड़कों और स्कूलों पर सरकार का खास ध्यान

Aman Vaishnav | Mar 13, 2026, 11:21 IST
Share
mp fiscal health index 2026 report
mp fiscal health index 2026 report

नीति आयोग की फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में मध्य प्रदेश की काफी तारीफ की गई है। राज्य ने पिछले पांच सालों में अपने राजस्व और पूंजीगत खर्च में जबरदस्त बढ़ोतरी की है।

NEWS IN SHORT

  • नीति आयोग की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के बेहतर वित्तीय प्रबंधन की सराहना हुई है।
  • राज्य ने साल 2021-22 से लगातार अपने रेवेन्यू सरप्लस के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।
  • पिछले 5 सालों में एमपी की कुल राजस्व प्राप्तियों में 58.5% की बड़ी बढ़ोतरी हुई है।
  • प्रदेश का पूंजीगत खर्च दोगुना होकर विकास कार्यों की नई रफ्तार को दर्शा रहा है।
  • जीएसटी और एक्साइज ड्यूटी की बेहतर वसूली से खजाने में भारी इजाफा दर्ज हुआ है।

News In Detail

फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में एमपी में वित्तीय प्रबंधनकी तारीफ की गई है। ये रिपोर्ट नीति आयोग ने जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य ने 2021-22 से लगातार राजस्व का अधिशेष बनाए रखा है।

पिछले पांच सालों में मध्य प्रदेश का कुल राजस्व प्राप्तियों में 58.5% और कर राजस्व में 62.52% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। ये सफलता मुख्य रूप से जीएसटी, आबकारी और व्यापार करों की बेहतर वसूली की वजह से मिली है।

5 सालों में खर्च दोगुना

राज्य सरकार ने पिछले 5 सालों में पूंजीगत खर्च को लगभग दोगुना कर दिया है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह दिखाता है कि राज्य सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने और लंबे समय तक चलने वाले आर्थिक विकास पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

सड़क, स्कूल और सिंचाई परियोजनाओं पर खास ध्यान

देवड़ा के मुताबिक सड़कों, स्कूलों और सिंचाई परियोजनाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है। 2023-24 में पूंजीगत खर्चा 57 हजार 348 करोड़ था। अब यह 2025-26 के संशोधित अनुमान में 30% बढ़कर 74 हजार 662 करोड़ तक पहुंच गया है।

प्रदेश ने लगातार रेवेन्यू सरप्लस को बनाए रखा

रिपोर्ट में राज्य की अर्थव्यवस्था के अच्छे पहलू के तौर पर यह सामने आया है कि प्रदेश ने लगातार अपने रेवेन्यू सरप्लस को बनाए रखा है। ये 2023-24 में बढ़कर 12 हजार 488 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसके अलावा सरकार ने विकास कार्यों को तेजी से करने के लिए Capital Outlayमें भारी निवेश किया है, जो पिछले पांच वर्षों में 29 हजार 812 करोड़ रुपए से बढ़कर 56 हजार 539 करोड़ रुपए हो गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की ईडी में एक करोड़ की संपत्ति अटैच

योजनाओं की राशि पर केंद्र सख्त, राज्य सरकार को देना होगा पूरा हिसाब

योजनाओं की राशि पर केंद्र सख्त, राज्य सरकार को देना होगा पूरा हिसाब

एमपी न्यूज: बिना तैयारी कोर्ट पहुंचे सरकारी वकील पर हाईकोर्ट सख्त: मुख्य सचिव को भेजी रिपोर्ट

Tags:
  • नीति आयोग
  • एमपी न्यूज
  • राज्य सरकार
  • राजस्व
  • अर्थव्यवस्था
  • जगदीश देवड़ा
  • सिंचाई परियोजना
  • एमपी में वित्तीय प्रबंधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा