मृत्युभोज में मधुमक्खियों का हमला, एक की मौत, 20 घायल
Anjali Dwivedi | Feb 22, 2026, 17:36 IST
dhar-bee-attack-death-news-death-feast-tragedy
मध्य प्रदेश के धार में मृत्युभोज के दौरान मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में एक शख्स की मौत हो गई और 20 घायल हुए हैं, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
Dhar News. मध्य प्रदेश के धार जिले के डेहरी इलाके में शनिवार 21 फरवरी को एक घटना घटी। झिगरी बयड़ी ग्राम में मृत्युभोज के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। फिलहाल 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार 21 फरवरी को गांव के एक परिवार में मृत्युभोज का कार्यक्रम चल रहा था। पंगत में बैठने की तैयारी थी। इसी बीच, न जाने कहां से मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड वहां आ गया और लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बर्तनों और कपड़ों की आड़ लेने लगे, लेकिन गुस्साई मधुमक्खियों (मधुमक्खियों का जनलेवा हमला) ने उन्हें बुरी तरह डंक मार दिए।
मधुमक्खियों का यह हमला इतना भीषण था कि, गातला निवासी हुसैन पिता गुलाब को संभलने का मौका ही नहीं मिला। अनगिनत डंकों के कारण हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हमले में घायल 20 से अधिक लोगों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य का इलाज डेहरी के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के तौर पर चल रहा है।
इस हादसे के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जिस घर में पहले से गमगीन माहौल था, वहां एक और मौत की खबर ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हुईं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा था, जहां जान बचाने के लिए लोग बदहवास होकर गलियों में दौड़ रहे थे।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2029 के चुनाव में नया परिसीमन, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
इंदौर में पथराव के दौरान जय श्री राम के जयकारे, कांग्रेस ने FIR के लिए दिए थे 32 नाम, एक और केस
इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर सोनी के बीच विवाद, कलेक्टर ने बदले काम
इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात
भोजन की पंगत में मची अफरा-तफरी
एक की मौके पर ही मौत
दहशत में डूबा झिगरी बयड़ी गांव
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2029 के चुनाव में नया परिसीमन, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
इंदौर में पथराव के दौरान जय श्री राम के जयकारे, कांग्रेस ने FIR के लिए दिए थे 32 नाम, एक और केस
इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर सोनी के बीच विवाद, कलेक्टर ने बदले काम
इंदौर पुलिस ने अब कांग्रेस की शिकायत पर भी की FIR, लेकिन बीजेपी पक्ष वाले आरोपी अज्ञात
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA