प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज मंडलोई ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BJP नेता का नाम
Aman Vaishnav | Jul 14, 2026, 10:28 IST
मनोज मंडलोई सुसाइड केस
पीथमपुर के सांवरिया नगर में प्रॉपर्टी व्यवसायी मनोज मंडलोई ने सल्फास खाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में भाजपा नेता उमेश गुप्ता और राम खंडेलवाल पर करोड़ों रुपए बकाया होने और परेशान करने के आरोप हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- पीथमपुर के सांवरिया नगर में एक प्रॉपर्टी व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली।
- मौके से मिले कथित सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम लिखे मिले हैं।
- नोट में करोड़ों रुपए के लेनदेन और भुगतान न होने का जिक्र है।
- पुलिस अब नोट की सत्यता की जांच कर रही है।
सल्फास खाकर दी जान
नोट में दो नाम, करोड़ों की बात
नोट के मुताबिक मनोज का उमेश गुप्ता के साथ प्रॉपर्टी कारोबार में सात करोड़ 50 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था। इसमें से 3 करोड़ 50 लाख रुपए मिल चुके थे। बाकी रकम नहीं मिली ऐसा नोट में लिखा है।
मंडलोई ने राम खंडेलवाल पर भी आरोप लगाया है। नोट के अनुसार उनसे एक करोड़ 20 लाख रुपए लेने थे। यह रकम भी वापस नहीं मिली थी।
नोट में मनोज ने लिखा है कि उसने कई बार दोनों से रुपए मांगे थे। लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसी वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। नोट के अंत में उसने अपनी मौत के लिए दोनों को जिम्मेदार बताया है।
बता दें कि यह अभी तक सिर्फ एक कथित सुसाइड नोट है। इसमें लिखी बातें आरोप हैं, साबित तथ्य नहीं।
d25e0dc6-567
परिवार का दावा
परिवार के मुताबिक मनोज ने बिचौली इलाके में जमीन का सौदा कराने के लिए रुपए जुटाए थे। ये रुपए उसने अलग-अलग लोगों से ब्याज पर उधार लिए थे। यह रकम उसने उमेश गुप्ता और राम खंडेलवाल को दी थी।
परिवार का कहना है कि मनोज पिछले तीन साल से अपनी रकम वापस मांग रहा था। लगातार चक्कर लगाने के बावजूद उसे पैसे नहीं मिले। इससे वह मानसिक रूप से टूटता चला गया।
पहले भी सुर्खियों में रहा नाम
इस मामले में शुरुआत में राम खंडेलवाल फरियादी बने थे। लेकिन बाद में पुलिस जांच में उनकी भूमिका सामने आई। पुलिस ने उन्हें हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
अब मनोज मंडलोई के कथित सुसाइड नोट में फिर से उनका नाम आने से यह मामला और सुर्खियों में आ गया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
गुना ट्रिपल मर्डर केस, मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने की 3 हत्याएं
गर्लफ्रेंड का गला रेत प्रेमी मे खुद को मारी गोली, कार से मिले सुसाइड नोट ने खोले राज
अश्लीलता, भ्रूण हत्या और महिलाओं से अत्याचार में नंबर एक पर एमपी, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava