प्रॉपर्टी कारोबारी मनोज मंडलोई ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में BJP नेता का नाम

Aman Vaishnav | Jul 14, 2026, 10:28 IST
Share
मनोज मंडलोई सुसाइड केस
मनोज मंडलोई सुसाइड केस

पीथमपुर के सांवरिया नगर में प्रॉपर्टी व्यवसायी मनोज मंडलोई ने सल्फास खाकर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में भाजपा नेता उमेश गुप्ता और राम खंडेलवाल पर करोड़ों रुपए बकाया होने और परेशान करने के आरोप हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पीथमपुर के सांवरिया नगर में एक प्रॉपर्टी व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली।
  • मौके से मिले कथित सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम लिखे मिले हैं।
  • नोट में करोड़ों रुपए के लेनदेन और भुगतान न होने का जिक्र है।
  • पुलिस अब नोट की सत्यता की जांच कर रही है।

सल्फास खाकर दी जान

पीथमपुर के घाटबिल्लौद क्षेत्र में सांवरिया नगर के रहने वाले मनोज मंडलोई ने सोमवार को सल्फास खा लिया। इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई। बता दें कि मनोज प्रॉपर्टी का काम करते थे। उनकी मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है।

नोट में दो नाम, करोड़ों की बात

बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक पेज का कथित सुसाइड नोट मिला है। नोट में मनोज ने दो लोगों का नाम लिखा है। पहला नाम है पूर्व भाजपा जिला महामंत्री उमेश गुप्ता का है। दूसरा नाम प्रॉपर्टी कारोबारी राम खंडेलवाल का है।

नोट के मुताबिक मनोज का उमेश गुप्ता के साथ प्रॉपर्टी कारोबार में सात करोड़ 50 लाख रुपए का लेनदेन हुआ था। इसमें से 3 करोड़ 50 लाख रुपए मिल चुके थे। बाकी रकम नहीं मिली ऐसा नोट में लिखा है।

मंडलोई ने राम खंडेलवाल पर भी आरोप लगाया है। नोट के अनुसार उनसे एक करोड़ 20 लाख रुपए लेने थे। यह रकम भी वापस नहीं मिली थी।

नोट में मनोज ने लिखा है कि उसने कई बार दोनों से रुपए मांगे थे। लेकिन भुगतान नहीं हुआ। इसी वजह से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। नोट के अंत में उसने अपनी मौत के लिए दोनों को जिम्मेदार बताया है।

बता दें कि यह अभी तक सिर्फ एक कथित सुसाइड नोट है। इसमें लिखी बातें आरोप हैं, साबित तथ्य नहीं।

d25e0dc6-567
d25e0dc6-567


परिवार का दावा

वहीं मनोज के भाई अनिल मंडलोई ने मीडिया को घटना की जानकारी दी है। एक और परिजन अजय मंडलोई भी साथ मौजूद थे।

परिवार के मुताबिक मनोज ने बिचौली इलाके में जमीन का सौदा कराने के लिए रुपए जुटाए थे। ये रुपए उसने अलग-अलग लोगों से ब्याज पर उधार लिए थे। यह रकम उसने उमेश गुप्ता और राम खंडेलवाल को दी थी।

परिवार का कहना है कि मनोज पिछले तीन साल से अपनी रकम वापस मांग रहा था। लगातार चक्कर लगाने के बावजूद उसे पैसे नहीं मिले। इससे वह मानसिक रूप से टूटता चला गया।

पहले भी सुर्खियों में रहा नाम

बता दें कि राम खंडेलवाल का नाम इससे पहले भी एक बड़े मामले में आ चुका है। 20 जून 2014 को आजाद पटेल की हत्या हुई थी। यह हत्या लेनदेन के विवाद में हुई थी।

इस मामले में शुरुआत में राम खंडेलवाल फरियादी बने थे। लेकिन बाद में पुलिस जांच में उनकी भूमिका सामने आई। पुलिस ने उन्हें हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अब मनोज मंडलोई के कथित सुसाइड नोट में फिर से उनका नाम आने से यह मामला और सुर्खियों में आ गया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

जिम बेल्ट से हुई थी ट्विशा शर्मा की हत्या? एम्स रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

गुना ट्रिपल मर्डर केस, मां के अवैध संबंध से नाराज बेटे ने की 3 हत्याएं

गर्लफ्रेंड का गला रेत प्रेमी मे खुद को मारी गोली, कार से मिले सुसाइड नोट ने खोले राज

अश्लीलता, भ्रूण हत्या और महिलाओं से अत्याचार में नंबर एक पर एमपी, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा

Tags:
  • आत्महत्या
  • सुसाइड नोट
  • पीथमपुर
  • सल्फास
  • भाजपा जिला महामंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा