एसडीओपी अनु बेनीवाल ने पकड़ी हथियार फैक्ट्री, 10-10 हजार का एक कट्टा

Madhav Singh | Nov 04, 2024, 14:29 IST
desi katte in dhar
धार जिले के सिंघाना गांव में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 12 देसी कट्टे, 1 पिस्टल और हथियार बनाने के औजार बरामद किए गए।

धार जिले के सिंघाना गांव में रविवार को पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण की फैक्ट्री पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से 7 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से अवैध 12 देसी कट्टे 1 देसी पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। एसडीओपी अनु बेनीवाल (SDOP Anu Beniwal) और थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान ने बताया कि शाम को गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई।



दबिश देकर की कार्रवाई

ग्राम सिंघाना में दो अलग-अलग स्थानों पर टीमों ने छापेमारी की। पहली टीम ने हरजीतसिंह सिकलीगर के घर दबिश देकर हरजीतसिंह चावला, दयासिंह भाटिया, और जितेन्द्र सिंह चावला को गिरफ्तार किया। इनके पास से अवैध हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए।


दूसरी टीम ने सतनामसिंह सिकलीगर के घर पर छापेमारी की। वहां से सतनामसिंह सिकलीगर, राजेन्द्र सिकलीगर, राजसिंह सिकलीगर और संजयसिंह सिकलीगर को हिरासत में लिया गया। इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो मैग्जीन (magazines), एक देसी कट्टा, और अवैध हथियार निर्माण के औजार बरामद किए गए।



39d2b5b5-4d6


ड्रग्स कांड का मुख्य आरोपी शोएब इंदौर में डाल रहा था ड्रग फैक्ट्री



पहले से आरोपी थे अपराधी

एसडीओपी अनु बेनीवाल ने बताया कि सतनामसिंह और हरजीतसिंह पर पहले से ही मनावर (Manawar) और गंधवानी (Gandhwani) थानों में कई मामले दर्ज हैं। सतनाम सिंह पर दो मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि हरजीत सिंह पर भी मनावर और गंधवानी में अलग-अलग मामले चल रहे हैं।



Md drugs Update : ड्रग्स मामले में व्हाट्सएप-टेलीग्राम चैट में हो सकता है बड़ा खुलासा, तस्करों के करीबियों पर एनसीबी की नजर



पुलिस ने जब्त किए अवैध हथियार

आरोपियों के कब्जे से जब्त किए गए हथियारों की कीमत 10,000 से 35,000 रुपये तक आंकी गई है। ये हथियार बाजार में जरूरत के हिसाब से बेचे जाते थे। पुलिस ने इस मामले में थाना मनावर के अपराध क्रमांक 861/24 के तहत धारा 5, 25(1)(ए) आर्म्स एक्ट (Arms Act) में मामला दर्ज किया है।



भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का दिखाता है रसूख, बीजेपी युवा मोर्चा से भी जुड़ा



गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  1. सतनामसिंह सिकलीगर, निवासी गायत्री कॉलोनी सिंघाना
  2. राजसिंह सिकलीगर, निवासी गायत्री कॉलोनी सिंघाना
  3. संजयसिंह सिकलीगर, निवासी गायत्री कॉलोनी सिंघाना
  4. राजेन्द्र सिकलीगर, निवासी गायत्री कॉलोनी सिंघाना
  5. हरजीतसिंह चावला, निवासी गायत्री कॉलोनी सिंघाना
  6. दयासिंह भाटिया, निवासी उमरटी, थाना वरला, बड़वानी
  7. जितेन्द्र सिंह चावला, निवासी गायत्री कॉलोनी सिंघाना

FAQ

  1. धार जिले में अवैध हथियार फैक्ट्री कहां पर पाई गई?
    धार जिले के सिंघाना गांव में दो घरों में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पाई गई।
  2. इस मामले में कितने लोग गिरफ्तार किए गए हैं?
    इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  3. आरोपियों पर कौन-कौन से मामले दर्ज हैं?
    मुख्य आरोपियों सतनामसिंह और हरजीतसिंह पर मनावर और गंधवानी थानों में कई मामले दर्ज हैं।
  4. गिरफ्तार आरोपियों से कौन-कौन से हथियार बरामद किए गए?
    गिरफ्तार आरोपियों से 12 देसी कट्टे, 1 देसी पिस्टल, और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
  5. पुलिस ने इस मामले में कौन-सी धारा लगाई है?
    पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत धारा 5, 25(1)(ए) में मामला दर्ज किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • अनु बेनीवाल
  • एसडीओपी अनु बेनीवाल
  • धार पुलिस
  • अवैध हथियार फैक्ट्री