धार में भोजशाला के बाद अब लाट मस्जिद
धार में भोजशाला के बाद अब लाट मस्जिद का मामला गरमाया, वराह रैली को मंजूरी नहीं
Sanjay Gupta | Sept 14, 2026, 23:07 IST
लाट मस्जिद का मामला गरमाया
लाट मस्जिद का मामला गरमाया
धार में भोजशाला मुद्दे का हाईकोर्ट से निकाल होने के बाद अब लाट मस्जिद (विजय मंदिर) का मामला गरमाने लगा है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर निकाली जा रही वराह रैली को मंजूरी नहीं दी है। मामले को लेकर तनाव बढ़ गया है।
Indore. धार में भोजशाला मुद्दे का हाईकोर्ट से निकाल होने के बाद अब लाट मस्जिद (विजय मंदिर) का मामला गरमाने लगा है। सनातन प्रहरी दल द्वारा 15 सितंबर को वराह रैली के आयोजन की घोषणा की गई है। लेकिन जिला प्रशासन धार ने इसे मंजूरी देने से इंकार कर दिया। इसके लिए कानून व्यवस्था का हवाला दिया गया है। यह रैली पीजी कॉलेज से विजय कीर्ति मंदिर तक निकाली जाना थी।
![धार में भोजशाला के बाद अब लाट मस्जिद]()
मामला धार के गंजीखाना की लाट मस्जिद (विजय मंदिर) से जुड़ा है। सनातन प्रहरी समिति का दावा है कि वर्तमान लाट मस्जिद का संबंध परमारकालीन मार्तंड प्रसाद यानी विजय मंदिर से है। वहां भगवान वराह का चित्र है। इसी को लेकर यह रैली प्रस्तावित है।
इसके पहले सनातन प्रहरी के पदाधिकारी अंशुल शर्मा और संयोजक विक्रम रोंदलें ने आरोप लगाया था कि प्रशासन द्वारा भगवान वराह की प्रचार सामग्री हटाया जाना दुखद और गलत कार्रवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर भगवान के चित्रों वाले पोस्टर फाड़े गए।
![धार में भोजशाला के बाद अब लाट मस्जिद]()
वहीं जिला प्रशासन ने 15 सितंबर से विजय कीर्ति मंदिर को कुछ समय के लिए बंद रखने का फैसला किया है। यह इमारत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की संरक्षित इमारत है। कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
लंदन में रखी प्रतिमा ही भोजशाला की वाग्देवी, हुई पुष्टि, वापसी की प्रक्रिया तेज
500 नमाजियों ने भोजशाला के पास अदा की जुमे की नमाज, प्रशासन रहा अलर्ट
धार भोजशाला में विवाद: हिंदू संगठन की मांग नमाज की जगह बदली जाए
धार भोजशाला की सुनवाई टली, शुक्रवार की नमाज पर विवाद अब भी बरकरार
लाट मस्जिद को लेकर है यह मामला
इसके पहले सनातन प्रहरी के पदाधिकारी अंशुल शर्मा और संयोजक विक्रम रोंदलें ने आरोप लगाया था कि प्रशासन द्वारा भगवान वराह की प्रचार सामग्री हटाया जाना दुखद और गलत कार्रवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर भगवान के चित्रों वाले पोस्टर फाड़े गए।
धार में भोजशाला के बाद अब लाट मस्जिद
एएसआई ने स्थल आमजन के लिए किया बंद
ये भी पढ़ें...
500 नमाजियों ने भोजशाला के पास अदा की जुमे की नमाज, प्रशासन रहा अलर्ट
धार भोजशाला में विवाद: हिंदू संगठन की मांग नमाज की जगह बदली जाए
धार भोजशाला की सुनवाई टली, शुक्रवार की नमाज पर विवाद अब भी बरकरार
सूरजगढ़ के कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार बोले- छोरे की सगाई भी करवा दूंगा, पंचायत चुनाव में वीडियो वायरल
By Ashish Bhardwaj
डीएपी की किल्लत: नरेश मीणा हजारों किसानों के साथ एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे, खाद उपलब्ध कराने की मांग
By Jageshwar prasad
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, बच्ची समेत 6 की मौत, 15 से ज्यादा घायल
By Umeshwari Baghel
साड़ी पहनकर AK-47 चलाना एसपी अंकिता शर्मा को पड़ा भारी, शस्त्र पूजन में हर्ष फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय ने मांगा जवाब
By VINAY VERMA
MP में गरीबों के मकान बनाएंगे प्राइवेट बिल्डर, रियूज्ड वाटर होगा अनिवार्य; भूमि विकास नियमों में भी बदलाव की तैयारी
By Amresh Kushwaha
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माता हासी देवी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
By Arun Tiwari
दिल्ली के बीकानेर हाउस से रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी से 74 तस्वीरें हटाईं, प्रियंका-गहलोत ने उठाए सवाल
By Ashish Bhardwaj