धार भोजशाला की सुनवाई टली, शुक्रवार की नमाज पर विवाद अब भी बरकरार

Aman Vaishnav | Aug 20, 2026, 13:30 IST
Share
धार भोजशाला विवाद
धार भोजशाला विवाद

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज 20 अगस्त को होने वाली सुनवाई टल गई। परिसर के खसरा नंबर 612 में हर शुक्रवार को होने वाली नमाज पर हिंदू पक्ष को आपत्ति है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • ऐतिहासिक भोजशाला मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में अब 29 अक्टूबर को होगी।
  • गुरुवार को तय सुनवाई नहीं हो पाई।
  • 5 अगस्त से यह सुनवाई लगातार टल रही है।
  • परिसर में हर शुक्रवार होने वाली नमाज को लेकर विवाद अभी भी बना हुआ है।
  • मंदिर पक्ष और मुस्लिम पक्ष, दोनों अब अगली तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस मामले की सुनवाई देश की सबसे बड़ी अदालत में चल रही है। गुरुवार 20 अगस्त को इस मामले में सुनवाई प्रस्तावित थी। लेकिन यह सुनवाई नहीं हो सकी।

अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अक्टूबर की तारीख तय की है। यानी करीब दो माह बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। बता दें कि 5 अगस्त से ही इस केस की सुनवाई बार-बार टलती आ रही है।

नमाज को लेकर विवाद बरकरार

भोजशाला परिसर से जुड़े खसरा नंबर 612 में हर शुक्रवार नमाज होती है। यह विवाद पिछले काफी समय से चल रहा है। मंदिर पक्ष इस व्यवस्था का लगातार विरोध कर रहा है।

मंदिर पक्ष का कहना है कि यह जगह भोजशाला के पीछे 100 मीटर के दायरे में आती है। ऐसे में यहां नमाज की इजाजत नहीं होनी चाहिए। इसी बिंदु को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद बना हुआ है।

हिंदू पक्ष की क्या मांग

हिंदू पक्ष की तरफ से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI – Archaeological Survey of India) से जुड़े नियमों का पालन कराने की मांग की जा रही है।

भोजशाला एक संरक्षित स्मारक है। इस वजह से यहां तय प्रावधानों को लागू करने की बात कही जा रही है।

इस मांग को लेकर पहले भी कई स्तरों पर ज्ञापन दिए जा चुके हैं। हिंदू पक्ष का कहना है कि नियमों का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

मुस्लिम पक्ष का रुख

दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष खसरा नंबर 612 में नमाज की मौजूदा व्यवस्था को सही ठहराता रहा है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर कायम हैं। अभी तक इस विवाद का कोई हल नहीं निकल सका है।

धार की भोजशाला विवाद: सुप्रीम सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की परिसर के पास ही नमाज की मांग

भोजशाला की सुरक्षा में बड़ी चूक! गर्भगृह में चुपके से रखी वाग्देवी की प्रतिमा

भोजशाला पर फैसला और जुमे की नमाज से धार में बढ़ी सुरक्षा, 1200 पुलिस बल तैनात

धार भोजशाला विवाद: ASI रिपोर्ट में लिखा पूर्व संरचना मंदिर की, जल्दबाजी में तोड़कर बनी मस्जिद

Tags:
  • Archaeological Survey of India
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
  • धार की भोजशाला विवाद
  • भोजशाला
  • धार भोजशाला विवाद
  • जुमे की नमाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड