राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी साजिश अब धार में: पत्नी ने दी पति की सुपारी, लूट के बहाने ले ली जान!

Amresh Kushwaha | Published:
dhar murder case wife conspiracy husband killing loot drama
dhar murder case wife conspiracy husband killing loot drama
धार जिले के गोंदीखेड़ा में व्यापारी देवकृष्ण की हत्या को लूट की आड़ में छुपाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी प्रियंका पर अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति की सुपारी देने का शक है। पुलिस ने 6 घंटे में केस का भंडाफोड़ किया है।

News In Short

  • धार जिले के गोंदीखेड़ा में व्यापारी देवकृष्ण की लूट के बहाने हत्या कर दी गई थी।
  • पत्नी प्रियंका ने पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुनाई थी।
  • पुलिस को शक है कि प्रियंका ने प्रेमी कमलेश संग मिलकर साजिश रची थी।
  • पुलिस ने महज छह घंटे में केस की परतें खोल दी हैं।
  • दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

News In Detail

लूट की आड़ में छुपाया हत्याकांड

मध्यप्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक खौफनाक वारदात हुई। यहां रहने वाले व्यापारी देवकृष्ण की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। शुरू में यह मामला लूट जैसा दिखाया गया। वहीं, पुलिस की पड़ताल ने जो राज खोला, वह सबको चौंकाने वाला था।



पत्नी प्रियंका ने पुलिस के सामने रोते हुए घटना की पूरी मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी। उसने कहा कि रात को अचानक अज्ञात बदमाश घर में घुस आए थे। उन्होंने तीन लाख रुपए का सोना-चांदी और 50 हजार रुपए नकदी लूट ली है। साथ ही पति की हत्या कर दी।



पुलिस को शुरू से ही कुछ खटका

पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई। जांच शुरू होते ही कई बातें पुलिस को संदिग्ध लगीं। घटनास्थल के सबूत, पत्नी की बयानबाजी और परिस्थितियां एक-दूसरे से मेल नहीं खा रही थीं। धीरे-धीरे असली तस्वीर सामने आने लगी।



मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर साफ कर दिया कि यह लूट की वारदात नहीं है। यह पारिवारिक षड्यंत्र (Family Conspiracy) के तहत की गई सोची-समझी हत्या है। महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।



15 साल की उम्र में शादी, दिल कहीं और था

सूत्रों के अनुसार देवकृष्ण और प्रियंका की शादी बहुत कम उम्र में यानी करीब 15 साल की आयु में हो गई थी। दांपत्य जीवन (Married Life) कभी सहज नहीं रहा। प्रियंका अधिकतर घर से बाहर रहती थी। उसी के समाज के कमलेश नामक व्यक्ति के साथ उसके संबंध होने की बात सामने आ रही है।



कमलेश की एंट्री के बाद घर में विवाद और बढ़ता गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इसी रंजिश ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया। प्रियंका ने मामले को लूट की शक्ल देकर खुद को बचाने की कोशिश की है।



पत्नी ने रो-रोकर सुनाई झूठी कहानी!

जब एमपी पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रियंका ने रोते हुए बताया कि वह और उसके पति गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। प्रियंका को घसीटते हुए अंदर के कमरे में ले जाया गया। उसने डर के मारे सारा सामान बदमाशों को दे दिया।



प्रियंका ने आगे बताया कि बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और कहा कि यदि चिल्लाई तो पति को मार देंगे। बदमाशों के पास धारदार हथियार (Sharp Weapons) थे। उन्होंने पति की हत्या कर दी।



राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी साजिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलता-जुलता है। उस मामले में भी पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। गोंदीखेड़ा में भी वारदात को लूट की शक्ल देकर असली मकसद छुपाने की कोशिश की गई है। हालांकि पुलिस ने बहुत जल्दी इस साजिश की परत खोल देगी।



एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि यह लूट की वारदात नहीं है। पारिवारिक रंजिश और षड्यंत्र के चलते हत्या की गई है। हमने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले का पूरा खुलासा जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।



आधिकारिक पुष्टि आज यानी बुधवार को होनी है। वहीं, पुलिस की तेज कार्रवाई ने यह जरूर साबित कर दिया कि साजिश चाहे जितनी भी चतुराई से बुनी जाए, कानून की नजरों से बचना आसान नहीं होता।



क्या राजा रघुवंशी हत्याकांड

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड एक सनसनीखेज मामला है, जिसमें ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने हनीमून के दौरान हत्या करवा दी थी। यह घटना मई 2025 में मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स में हुई, जब कपल हनीमून पर गया था।



ये खबर भी पढ़िए...



धार न्यूज: लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या



MP News: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी



इंदौर में SI पर लगे 50 हजार मांगने का आरोप, वीडियो बनाकर टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या



राजा रघुवंशी के हत्याकांड के बाद घर में लौटी खुशियां, बेटा जन्मा तो मां ने कहा-हमारा राजा लौट आया



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • धार न्यूज
  • एमपी पुलिस
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड