इंदौर में सब-इंस्पेक्टर (SI) पर लगे 50 हजार मांगने का आरोप, वीडियो बनाकर टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, SI सस्पेंड

Sanjay Gupta | Apr 08, 2026, 24:19 IST
Share
07-4
Photograph: (the sootr)

एक टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले ड्राइवर ने वीडियो बनाया, जिसमें उसने राजेंद्र नगर थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) 50 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। एसआई को सस्पेंड कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Indore. इंदौर में एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है। एक टैक्सी ड्राइवर ने सुसाइड कर लिया। इससे पहले ड्राइवर ने वीडियो बनाया और राजेंद्र नगर थाने के सब इंस्पेक्टर (एसआई) पर 50 हजार की वसूली करने का आरोप लगाया।

सुसाइ़ड करने वाला राऊ निवासी टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल है। इसके पहले उसने एक वीडियो बनाया, इसमें राजेंद्र नगर थाने के एसआई मनोहर पाल पर आरोप लगाए। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद पाल को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

आत्महत्या से पहले अभिषेक ने वीडियो में कहा कि एसआई द्वारा 50 हजार की रिश्वत के लिए दबाव बनाया गया। सोमवार रात को उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद पुलिस उसे गाड़ी के साथ थाने ले गई। बाद में उसे पुलिस ने छोड़ा तो रात को वीडियो बनाकर परिजन को भेजा और सुसाइड कर लिया।

वीडियो में ये गंभीर आरोप लगाए

वीडियो में अभिषेक कह रहा है कि एक्सीडेंट में उसकी कोई गलती नहीं थी, इसके बाद भी गाड़ी छोड़ने के लिए थाने के SI मनोहर पाल ने 50 हजार रुपए मांगे। इस पर मना किया तो मारा और जेल भेजने की धमकी दी। यह भी कहा कि राजेंद्र नगर थाना ले जाने वाले पुलिसकर्मी और टीआई का व्यवहार ठीक था, लेकिन एसआई पाल ने बदतमीजी की। एक्सीडेंट में दूसरे की गाड़ी छोड़ दी, क्योंकि वह पाल का परिचित था।

999
999

ऐसे हुआ था एक्सीडेंट

वीडियो में अभिषेक कह रहा है कि उसकी गाड़ी के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके चलते टैक्सी भिड़ गई। कार के ड्राइवर ने 25 हजार मांगे। मैंने गाड़ी सुधरवाने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस बुला ली। एसीपी निधि सक्सेना ने कहा- एसआई मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि एसआई द्वारा 50 हजार मांगने की पुष्टि नहीं हुई। उधर,अभिषेक का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। उसके घर से नशे का सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल इंदौर पुलिसमामले की जांच कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर हाईकोर्ट ने दिया महिला अभ्यर्थियों को बड़ा तोहफा, आरक्षक भर्ती में राहत

नारायण साईं को तलाक: इंदौर फैमिली कोर्ट का फैसला, पत्नी को 2 करोड़ रु. एलुमनी देने का आदेश

इंदौर लोकायुक्त की दबिश : PWD के सहायक इंजीनियर, सब इंजीनियर नीमा 90 हजार की घूस लेते धराए

इंदौर नगर निगम बजट में पहुंचे भागीरथपुरा पीड़ित, बीजेपी पार्षद बोले- कांग्रेसी गुंडे, ईरानी लीडर की मौत पर श्रद्धांजलि

Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • रिश्वत
  • आत्महत्या
  • एसआई
  • राजेंद्र नगर थाना
  • टैक्सी ड्राइवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती