लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या

Sandeep Kumar | Apr 07, 2026, 19:50 IST
Share
businessmans murder
businessmans murder

धार जिले के गोंदीखेड़ा गांव में देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनकी पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे। फिर धारदार हथियार से हमला कर कारोबारी की हत्या कर दी।

News in Short

  • गोंदीखेड़ा गांव में मिर्च कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर लूटपाट की गई।
  • बदमाशों ने प्रियंका को बंधक बनाकर जेवर लूटे।
  • पत्नी प्रियंका के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें मारने की धमकी दी।
  • पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चला।
  • घटना से इलाके में दहशत का माहौल, स्थानीय लोग पुलिस से कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।

News in Detail

धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज लूट और हत्या की वारदात सामने आई है। मिर्च कारोबारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या कर लुटेरे लाखों के जेवर लूट ले गए। इस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

क्या है पूरा मामला

सोमवार की करीब रात एक से दो बजे के बीच बदमाशों ने देवकृष्ण पुरोहित के घर लूटपाट की। पहले उन्होंने प्रियंका को काबू किया और बंधक बना लिया। फिर धारदार हथियार से देवकृष्ण पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। एएसपी पारुल बेलापुरकर ने बताया कि बदमाश पूरी तैयारी से आए थे।

रात के समय घर में घुसे थे बदमाश

पत्नी ने बताया कि रात के समय घर में 3-4 बदमाश घुसे थे। उन्होंने उन पर हमला किया। बदमाशों ने हमको पीटा, घसीटते हुए अलमारी तक ले गए और उसे धमकाते हुए सभी गहने निकालवाए। पत्नी का कहना था कि शोर मचाने पर उनके पति को मार डालने की धमकी दी गई थी।

पत्नी के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक वह बंधक बनी रही। बदमाशों ने घर का सामान अस्त-व्यस्त किया और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। प्रियंका के हाथ-पैर बंधे हुए थे, और वह ठीक से देख नहीं पाई कि उनके पति पर हमला कैसे किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड भी भेजे गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरदारपुर सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अभी तक लूट की सटीक रकम और बदमाशों की संख्या का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना की निंदा कर रहे हैं और पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की अपील कर रहे हैं।

भोजशाला परिसर के बाहर हिंदू समाज का सत्याग्रह, प्रवीण तोगड़िया ने नमाज पर उठाए सवाल

मुरैना में अवैध भ्रूण परीक्षण का भंडाफोड़, छप्पर तोड़कर भागे आरोपी, पुलिस कर रही तलाश

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

देवर के प्यार में पागल पत्नी ने की पति की हत्या, सूटकेस में लाश भरकर भागी मुंबई

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • धार
  • बदमाश
  • पति की हत्या
  • फोरेंसिक टीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं