इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी

इंदौर के ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। कोर्ट ने केस के दो आरोपियों को बरी कर दिया है। वहीं मुख्य आरोपी उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी अभी भी जेल में है।

author-image
Sanjay Gupta
New Update
indore raja raghuvanshi murder cas

INDORE. इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में कोर्ट ने दो आरोपियों को बरी कर दिया है। राजा की शिलांग में हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनम देवास नाका (इंदौर) स्थित एक मल्टी के फ्लैट में ठहरी थी। कोर्ट ने मल्टी के गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग के मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को बरी कर दिया है।

पुलिस ने नहीं पाई हत्या में भूमिका

शिलांग पुलिस की जांच में यह पाया गया कि राजा रघुवंशी की हत्या और सबूत मिटाने में गार्ड और बिल्डिंग मालिक का कोई हाथ नहीं है। 

हालांकि, अभी इस मामले में फ्लैट किराए पर देने वाले शिलोम जेम्स को बरी नहीं किया गया है। जेम्स ने राजा रघुवंशी की हत्या में शामिल विशाल को यह फ्लैट किराए पर दिया था।

शिलांग पुलिस ने यह बताया

बिजली बिल और अन्य तकनीकी तथ्यों की जांच के बाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे। शिलांग के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सियम ने कहा कि शुरुआत में जांच के बाद गिरफ्तारी की गई थी। वहीं, बाद में विस्तृत जांच के बाद सत्यापन नहीं हुआ है।

सोनम और कथित प्रेमी जेल में ही

इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह जेल में ही रहेंगे। इसके अलावा, हत्या करने वाले विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर भी हत्या का केस है। ये सभी जेल में हैं।

ऐसे हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या

राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम रघुवंशी ने शिलांग में बाइसाडोंग सेल्फी प्वाइंट के पास 23 मई को कराई थी। सोनम के प्रेमी राज के तीन दोस्त- विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश सिंह राजपूत भी यहीं थे।

यहां सोनम ने विशाल चौहान को इशारा करते हुए कहा कि यहीं काम खत्म करो… इसके बाद मौका नहीं मिलेगा। इशारा मिलते ही विशाल और आनंद ने दो डाउ (मेघालय में उपयोग होने वाला तेजधार हथियार) निकाले और वार किया था।

बाद में तीनों ने राजा की लाश को उठाया और उसी सेल्फी प्वाइंट की ग्रिल से नीचे गहरी खाई में फेंक दिया था। राजा का शव बाद में दो जून को मिला था। शव मिलने के बाद शिलांग पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर मर्डर मिस्ट्री की जांच की थी। इसमें नौ जून को सभी आरोपी गिरफ्तार हुए थे।

सोनम गाजीपुर के पास एक ढाबे में मिली थी। यहां उसने खुद के अपहरण की कहानी रची, लेकिन पुलिस के पास पूरे साक्ष्य थे। उसे व प्रेमा राज को हत्या का मुख्य मास्टरमाइंड माना गया है।

राज के साथ उसके घर में रही थी सोनम

एसपी शिलांग की रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा है कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर पहुंची थी। साथ ही, तीन-चार दिन तक वह राज के घर पर रही। शिलांग से इंदौर वह बुर्का पहनकर आई थी।

बाद में वह देवास नाके पर अपार्टमेंट के फ्लैट में आकर रही थी। यहां राज ने 5700 रुपए का इंस्टामार्ट से ऑनलाइन किराना बुलाकर रखवाया था। साथ ही राज लगातार आकर राशन व अन्य व्यवस्थाएं देखता था।

इस फ्लैट के लिए राज ने ही शिलोम जेम्स को 60 हजार रुपए के पेमेंट की व्यवस्था की थी। यह अपार्टमेंट लोकेंद्र तोमर का था, जो जेम्स ने लीज पर लिया हुआ है और अहीरवार यहां चौकीदार था।

पूरी तरह से प्री-प्लानिंग थी हत्या

पुलिस की जांच रिपोर्ट से साफ है कि राजा की हत्या का प्लान इंदौर में ही सोनम और राज ने मिलकर तैयार कर लिया था। बैकअप प्लान के लिए पिस्टल तक खरीद कर रख ली थी।

साथ ही सोनम ने हनीमून पर जाने से पहले ही काले ट्रॉली बैग में सामान भरकर राज को दे दिया था। इसे राज ने अपने दोस्त विशाल चौहान के घर पर रखवा दिया था। पहले से तय था कि हत्या के बाद सोनम इंदौर आकर सीधे राज के घर रहेगी।

इंदौर से 8 जून को हुई थी रवाना

सोनम और राज की पहले से योजना तय थी कि कुछ दिन बाद सोनम इंदौर छोड़कर सिलिगुड़ी जाएगी। वहां पहुंचकर वह पुलिस के सामने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ेगी।

इसी योजना के तहत सोनम ने देवास नाका का अपार्टमेंट 8 जून 2025 को सुबह 3 बजे छोड़ दिया था। राज ने एक अर्टिगा कार (MP 09 DU 0326) का इंतजाम किया था। सोनम बुर्का पहनकर उस कार में सवार हुई थी। कार में राज का परिचित मोहित कश्यप भी था, ताकि ड्राइवर पर नजर रख सके।

हालांकि, इसी दौरान पुलिस बाकी आरोपियों तक पहुंचने लगी थी। जब सोनम की कार गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) के पास पहुंची, तो सोनम के पास राज का फोन था। उसने सोनम को बताया कि आकाश और विशाल गिरफ्तार हो चुके हैं। अपहरण का प्लान अभी करना होगा।

इसके बाद सोनम गाजीपुर हाईवे के पास ढाबे पर उतर गई थी। इसके बाद, भाई गोविंद रघुवंशी को फोन कर अपने अपहरण की बात कही थी। वहीं, पुलिस पहले पहुंची और सोनम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके साथ ही, देश के चर्चित हत्याकांड में यह खुलासा हुआ कि पत्नी सोनम जीवित है। साथ ही, वही पति राजा की हत्या की मुख्य आरोपी है।

ये खबर भी पढ़िए...

पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश। सोनम रघुवंशी ने राजा का खून घास से साफ किया, राज के साथ उसके घर पर भी रही, नया खुलासा

इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सहित सभी आरोपियों पर आरोप तय

राजा रघुवंशी हत्याकांड : पत्नी सोनम की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- यह कृत्य अमानवीय है

मध्यप्रदेश इंदौर शिलांग राजा रघुवंशी सोनम रघुवंशी राजा रघुवंशी हत्याकांड
Advertisment