प्रियंका गांधी ने मोदी पर किए चुन-चुन कर हमले, बोलीं- नेता कोई भी भगवान नहीं होता, 18 साल में हुए 250 से ज्यादा घोटाले

Pratibha Rana | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
प्रियंका गांधी ने मोदी पर किए चुन-चुन कर हमले, बोलीं- नेता कोई भी भगवान नहीं होता, 18 साल में हुए 250 से ज्यादा घोटाले
प्रियंका गांधी ने मोदी पर किए चुन-चुन कर हमले, बोलीं- नेता कोई भी भगवान नहीं होता, 18 साल में हुए 250 से ज्यादा घोटाले

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को धार के मोहनखेड़ा में जैन तीर्थ पहुंचकर माथा टेका। वे यहां आने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं।

DHAR. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (5 अक्टूबर) को धार के मोहनखेड़ा पहुंचकर जैन तीर्थ पहुंचकर माथा टेका। मोहनखेड़ा से प्रियंका सीधा राजगढ़ पहुंचीं। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी, विधायक प्रताप ग्रेवाल, उमंग सिंगार, पांचीलाल मेड़ा, कुणाल चौधरी, वालसिंह मेड़ा पेटलावद, रवि जोशी खरगोन, जिला प्रभारी हेमंत पाल ने उनका स्वागत किया। प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए सभी को धन्यवाद किया और कहा कि मैं आप सभी को धन्यवाद देती हूं कि आप अपने खेतों को छोड़कर यहां आए हैं। आज (5 अक्टूबर) को आदिवासी समाज की गौरव गोंडवाना की रानी दुर्गावती की जयंती है, उन्हें मेरा नमन।

नेता कोई भी भगवान नहीं होता- प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी बड़ी हस्ती थीं। आप सभी उनपर इसलिए भरोसा करते थे क्योंकि उन्होंने दिन-रात आपके लिए काम किया। वे आपकी कहानियां, संस्कृति के बारे में हमें बताती थीं। नेता और जनता के बीच रिश्ते को नेता निष्ठा से सींचे तो ये मजबूत बनता है। जैसा इंदिरा जी का आपके साथ था। रास्ते में नौजवानों से मैंने पूछा- मध्यप्रदेश का भविष्य क्या है? क्या लगता है इस चुनाव में क्या होने वाला है? नौजवानों ने मुझसे कहा राजा जा रहा है। इस बार हमारा वोट रोजगार के लिए डलेगा।

18 साल में हुए 250 से ज्यादा घोटाले

राज्य में लगातार घोटाले हो रहे है। यहां 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। यहां पर व्यापमं घोटाला भी हुआ। 45 से ज्यादा की मौत हुई। सरकार जांच एजेंसियों को सबके घर भेजती हैं। लेकिन यहां ED क्यों नहीं पहुंची? इनके नेताओं और अधिकारियों के घर क्यों नहीं पहुंची? मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है, महाकाल लोक में घोटाला हो सकता है, जब भगवान के साथ कोई घोटाला और भ्रष्टाचार करने की हिम्मत करता है तो क्या समय नहीं आ गया इन्हें बदलने का?

चुनाव आए तो घोषणाएं शुरू

प्रियंका ने कहा कि हमारी सरकार में 485 रुपए में सिलेंडर और राशन मिल जाता है। चुनाव के लिए सिलेंडर के रेट घटाए गए। चुनाव जैसे-जैसे पास आए तो सरकार ने घोषणाएं शुरू कर दीं। चुनाव पास आते ही प्रदेशभर में उद्घाटन हो रहे हैं। क्या सरकार को 18 साल में उद्घाटन करने के लिए समय नहीं मिला।

18 साल सत्ता में रहे, बच्चियां आज भी सुरक्षित नहीं

प्रियंका बोलीं कि मध्यप्रदेश में शिवराज 18 साल सत्ता में रहे, लेकिन यहां बच्चियां सुरक्षित नहीं है। आदिवासी महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। बच्चियां और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ये सरकार क्या कर रही है?

शिवराज का नाम लेने में शर्माते हैं मोदी

प्रियंका ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आए तो PM मोदी हर दो दिन में यहां आकर उद्घाटन कर रहे हैं। मोदी को सीएम शिवराज का नाम लेने में शर्म आ रही हैं।

और फिसल गई जुबान…

ग्वालियर की तरह ही यहां भी भाषण के दौरान प्रियंका गांधी की जुबान फिसल गई। वे बोल गईं कि इंदिरा गांधी महान महापुरुष थीं… मगर अगले ही पल उन्होंने खुद को सुधारा और अपनी गलती मानते हुए कहा कि वे एक महान महिला थीं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • priyanka gandhi
  • प्रियंका गांधी
  • Priyanka Gandhi meeting
  • प्रियंका गांधी की सभा
  • Priyanka Gandhi in Dhar
  • धार में प्रियंका गांधी
  • Priyanka paid obeisance at Mohankheda Jain pilgrimage
  • प्रियंका ने मोहनखेड़ा जैन तीर्थ में माथा टेका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि