'ये मानव नहीं दानव हैं... ब्रज में रहने लायक नहीं', जानें क्यों भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
Vikram Jain | Feb 10, 2025, 22:47 IST
Dhirendra Krishna Shastri Premanand Maharaj padyatra
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर प्रतिबंध लगाने वालों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने पदयात्रा का विरोध करने वाले लोगों के प्रति नाराजगी जताते हुए बड़ा बयान दिया है।
वृंदावन के प्रसिद्ध संत वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अब स्थगित कर दी गई है। प्रेमानंद महाराज अब रात्रि पदयात्रा में भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। कुछ निवासियों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद श्री राधा केलिकुंज आश्रम ने यह कदम उठाया गया है। अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ((Dhirendra Krishna Shastri) ने संत की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने वालों की कड़ी आलोचना की है।
संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा पर रोक लगाए जाने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "यह भारत, राम, कृष्ण और राधाराणी का राष्ट्र है। अगर कोई संत प्रेमानंद बाबा की यात्रा का विरोध कर रहा है, तो वह धूर्त है। संतों का विरोध करने वालों को कभी मानव नहीं कहा गया, वे दानव कहलाए गए हैं।"
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मरने वालों को मौत नहीं, मोक्ष मिला...
धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि अगर किसी महापुरुष के यात्रा से आपकी नींद उड़ रही है, तो विरोध तो आदिकाल से होता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ, हवन, पूजन से किसे समस्या होती है? दानवों को तो होती है। जिन्होंने भी यह विरोध किया वे बहुत ही गलत हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने प्रशासन और यूपी सरकार से विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें...
'मोक्ष' वाले बयान पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, जमकर भड़के शंकराचार्य, बोले- पहले खुद प्राप्त करें...
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि यदि किसी के विरोध पर यात्रा बंद की जाती है, तो हम कहेंगे कि बाबा के चरण पकड़े रहें, जिन लोगों ने विरोध किया है, हम ऐसे लोगों से नाराज हैं, फिर वो चाहे कोई भी हो, वे लोग ब्रज में रहने लायक नहीं, उन्हें ब्रज से बाहर किया जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि, "संत की यात्रा पर रोक लगाना बहुत बड़ा अपराध है और हम उम्मीद करते हैं कि यदि श्री किशोरी जी की कृपा से यात्रा जारी रहती है, तो यह शुभ होगा।" आग संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा पर रोक लगाई गई तो कल हमारे पर भी रोक लगा दी जाएगी। राम कथाओं पर रोक लगाई जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
प्रेमानंद महाराज के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरीं महिलाएं ?
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा पर अब रोक लगा दी गई है। यह निर्णय श्री राधा केलिकुंज आश्रम द्वारा लिया गया, जब कुछ स्थानीय निवासियों ने महाराज की पदयात्रा को लेकर विरोध जताया। इन निवासियों का कहना था कि यात्रा के दौरान तेज आवाज में ढोल बजाए जाते हैं और आतिशबाजी की जाती है, जिससे उन्हें असुविधा होती थी। खासकर, प्रेमानंद महाराज की यात्रा को लेकर एनआरआई ग्रीन कॉलोनी के निवासियों ने 6 फरवरी को विरोध किया, जिसके बाद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक संदेश आया कि स्वास्थ्य और अत्यधिक भीड़ के कारण उनकी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
धीरेंद्र शास्त्री ने किया ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध, जानें क्या बोले
यात्रा पर रोक लगाने पर भड़के बाबा बागेश्वर
ये खबर भी पढ़ें...
महाकुंभ भगदड़ पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- मरने वालों को मौत नहीं, मोक्ष मिला...
आदिकाल से दानवों को होती रही दिक्कत
ये खबर भी पढ़ें...
'मोक्ष' वाले बयान पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, जमकर भड़के शंकराचार्य, बोले- पहले खुद प्राप्त करें...
वे लोग ब्रज में रहने लायक नहीं
संत की यात्रा रोकना बड़ा अपराध
ये खबर भी पढ़ें...
प्रेमानंद महाराज के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरीं महिलाएं ?
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
धीरेंद्र शास्त्री ने किया ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध, जानें क्या बोले
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman