दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने थाना प्रभारी को धमकाया, एफआईआर दर्ज

Ravi Singh | Oct 11, 2024, 23:29 IST
Share
Aditya Vikram Singh
Aditya Vikram Singh

लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ राघौगढ़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आदित्य विक्रम सिंह पर थाना प्रभारी को धमकाने और कार्यक्रम रोकने का आरोप है।

गुना के राघौगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और लक्ष्मण सिंह के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आदित्य विक्रम सिंह पर थाना प्रभारी को धमकाने और कार्यक्रम रोकने का आरोप है। इस दौरान पुलिस से बात करते हुए आदित्य विक्रम सिंह सिगरेट पीते और पुलिस से बदतमीजी करते नजर आए।

मुंह से धुआं उड़ाते हुए वह पुलिस से बदसलूकी

राघौगढ़ में जेपी कॉलेज के पास महिला सुरक्षा और जागरूकता अभियान के लिए नुक्कड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। पुलिस ने एक तरफ का ट्रैफिक रोक रखा था। जब Aditya Vikram Singh वहां पहुंचा तो वहां से जाने को लेकर पुलिस से उलझ गया। उसने कहा कि वह वहां से चला जाएगा। इस दौरान आदित्य विक्रम सिंह के हाथ में सिगरेट थी। मुंह से धुआं उड़ाते हुए वह पुलिस से बदसलूकी करने लगा। पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह कार्यक्रम बंद करने की धमकी देने लगा।

यहां कोई कार्यक्रम नहीं होगा : विक्रम सिंह

राघौगढ़ थाना प्रभारी जुबेर खान का कहना है कि राघौगढ़ के केन्द्र बैंक तिराहा पर जेपी कॉलेज की छात्राओं के साथ महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से थाना स्टाफ के साथ नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रहे थे। इस दौरान आदित्य विक्रम सिंह ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। आयोजन का विरोध करते हुए ड्यूटी पर मौजूद उपनिरीक्षक रवि भिलाला से बहस करने लगा। यह देखकर मैं आदित्य विक्रम सिंह के पास गया और उन्हें बताया कि कॉलेज के छात्र जन जागरूकता के लिए अभिमन्यु अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं। यह सुनकर आदित्य ने धमकी भरे लहजे में कहा कि यहां कोई कार्यक्रम नहीं होगा। सभी को हटा दो। इसके साथ ही वह नुक्कड़ नाटक कर रहे छात्रों को वहां से चले जाने की धमकी देने लगा। मैंने उसे दोबारा समझाने का प्रयास किया तो आदित्य विक्रम सिंह ने मुझे धक्का दे दिया।

ड्राइवर ने भी पुलिस को धमकाया

एफआईआर में कहा गया है कि आदित्य विक्रम सिंह के ड्राइवर उधम सिंह ने भी उन्हें धमकाया और उनके साथ बदसलूकी की। ड्राइवर उधम सिंह ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि आदित्य विक्रम सिंह छोटे राजा लक्ष्मण सिंह का बेटा है। पूरा राघौगढ़ उसका है। ड्राइवर ने नुक्कड़ नाटक के दौरान मौजूद जेपी कॉलेज के रजिस्ट्रार संजय मिश्रा और अन्य कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की। मौके पर बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • Guna News
  • दिग्विजय सिंह
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • राघोगढ़
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लक्ष्मण सिंह
  • गुना
  • आदित्य विक्रम सिंह
  • Aditya Vikram Singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग