सागर दलित हत्याकांड में दिग्विजय सिंह की एंट्री, मुंह बोली बहन के घर तीन घंटे रुके

Shreya Nakade | May 28, 2024, 08:55 IST
दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के सागर दलित हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की एंट्री हो गई है। एंबुलेंस से कूदकर जान देने वाली युवती पूर्व सीएम की मुंह बोली बहन थी। दिग्विजय सिंह साढ़े तीन घंटे तक मृत युवती के घर रुके और...

सागर में शनिवार को 5 युवकों ने एक दलित व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला था। उसे अस्पताल ले जाते समय युवक की भतीजी ने भी एंबुलेंस से कूदकरअपनी जान दे दी। जान देने वाली युवती मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बहन थी। दरअसल 9 महीने पहले ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने खुरई के बरोदिया में रहने वाली इस युवती से राखी बंधवाई थी। ऐसे में महिला की मौत की खबर पता चलने पर दिग्विजय सिंह वहां पहुंचे। वे करीब साढ़े तीन घंटे तक पीड़ित परिवार के साथ रहे।



महिला के अंतिम संस्कार में हुए शामिल


दिग्विजय सिंह मृत महिला अंजना अहिरवार के घर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। दिग्विजय सिंह महिला की अंतिम यात्रा में मुक्तिधाम तक पैदल पहुंचे। यहां उन्होंने देह को लकड़ी और अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार और क्षेत्र के विधायक पर भी निशाना साधा। अंजना अहिरवार के चाचा को कुछ युवको ने पीट-पीट कर मार दिया था। दिग्विजय सिंह उसके परिवार से भी मिलने पुहंचे।



ये खबर भी पढ़िए...



चाचा की हत्या, शव ले जा रही भतीजी की एम्बुलेंस से गिरकर मौत, जीतू पटवारी ने प्रशासन पर उठाए सवाल



प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की


मृतक अंजना के घर दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से भी केस की चर्चा की। सिंह करीब 50 मिनट तक अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक संजीव उइके से बातचीत करते रहे। इस दौरान उन्होंने 9 महीने पहले अंजना के भाई की हत्या केस की भी अपडेट ली। इसके बाद ही मृत महिला की अंतिम यात्रा निकाली गई।



ये खबर भी पढ़िए...



दिग्विजय सिंह के साथ क्या हो गया बड़ा खेला, EVM वाले स्ट्रांग रूम के आधा घंटे बंद रहे CCTV कैमरे



क्या है पूरा मामला ?


सागर दलित हत्याकांड मामले की शुरुआत 9 माह पहले हुई थी। अगस्त 2023 में अंजना अहिरवार के भाई नितिन अहिरवार की हत्या हुई थी। यह मामला प्रदेश स्तर तक पहुंचा था। मामला बढ़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पत्नी सहित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। इसी समय उन्होंने अंजना अहिरवार से राखी बंधवाई थी। इस हत्या का केस अभी चल ही रहा था। शनिवार को इसी मामले में एक नया मोड़ आया। एएसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि 24 वर्षीय राजेंद्र अहिरवार की खुरई पुलिस थाने के अंतर्गत दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई।



ये खबर भी पढ़िए...



पुलिस मुख्यालय में महिला से छेड़छाड़ करने वाला एसआई बर्खास्त



दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा


मामले में दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार को घेरा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 दिन पहले अंजना ने थाने में शिकायत की थी कि उन्हें राजीनामा के लिए बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। भाई के साथ हुई घटना में अंजना, राजेंद्र और अंजना की मां गवाह थी।



दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- राजेंद्र पर दबाव डाला, जब वह नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी। अंजना मर गई, जहां पर भी एससी एसटी के मामले होते हैं, तो यह लोग विरोध क्यों करने लगते हैं। मुझे यह समझ नहीं आता पिछली बार घटना के समय भी अंजना को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।



ये वीडियो भी देखें...



Aadhar card का वर्चुअल कॉपी ऐसे download करें



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अंतिम संस्कार में दिग्विजय सिंह



Tags:
  • मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बहन
  • अंजना अहिरवार
  • सागर दलित हत्याकांड
  • अंतिम संस्कार में दिग्विजय सिंह
  • दलित हत्याकांड