पुलिस मुख्यालय में महिला से छेड़छाड़ करने वाला एसआई बर्खास्त

Shreya Nakade | Published:
Share
si suspend
si suspend

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में महिला सफाईकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी एसआई को बर्खास्त कर दिया गया है। महिला की शिकायत के बाद पहले उसे सस्पेंड किया गया था।

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़ के आरोपी सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त एस आई पुलिस मुख्यालय की इंटेलिजेंस विंग केस्टेट सिचुएशन सेंटरमें पदस्थ था। 60 वर्षीय एसआई पीयूष मणि तिवारी विंग में कार्यवाहक सब इंस्पेक्टर था। इंटेलिजेंस विंग के डीआईजी ने उसे बर्खास्त कर दिया है। एसआई पीयूष मणि तिवारी के खिलाफ रविवार को सफाईकर्मी महिला ने पुलिस मुख्यालय में सफाई करने के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद एसआई को सस्पेंड कर दिया गया था। अब उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

सफाई कर्मी को पीछे से दबोचा


रविवार को एक महिला सफाई कर्मी पुलिस मुख्यालय में सफाई कर रही थी। इंटेलिजेंस विंग के कमरे की सफाई के दौरान सब इंस्पेक्टर पीयूष मणि तिवारी वहीं मौजूद था। महिला ने उसे बाहर जाने को कहा पर वह नहीं गया। एसाआई ने सफाई कर्मी से अपना काम जारी रखने को कहा। इसके बाद मौका देखते ही एसआई ने महिला सफाई कर्मी को पीछे से पकड़ लिया। महिला सफाई कर्मी के मना करने के बाद भी एसआई महिला से बदतमीजी करता रहा ( woman molested in police headquarter )।

एसआई के चंगुल से छूटने के लिए महिला जोर-जोर से चिल्लाई। महिला की चीख सुनकर मुख्यालय के अन्य पुलिसकर्मी और कर्मचारी आ गए। उन्होंने महिला को एस आई पीयूष मणि तिवारी से आजाद कराया।

ये खबर भी पढ़िए...

पुलिस मुख्यालय में महिला को पीछे से पकड़ लिया SI ने, चिल्लाई तब जाकर...

ये वीडियो भी देखें...

Aadhar card का वर्चुअल कॉपी ऐसे download करें

क्या है स्टेट सिचुएशन सेंटर ?


स्टेट इंटेलिजेंस विंग के तहत आने वाला स्टेट सिचुएशन सेंटर,पुलिस की एक बेहद महत्वपूर्ण शाखा होती है। पूरे प्रदेश की हर हरकत पर इस इस शाखा के अधिकारी- कर्मचारी बेहद पैनी नजर रखते हैं। नेताओं के दौरों, सभाओं और लॉ- एंड ऑर्डर की स्थिति पर इस विंग की पहनी नजर रहती है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वीडियो रिकॉर्डिंग्स की फीड लेने की जिम्मेदारी भी इनके पास रहती है। संदेह होने पर यह विंग संबंधित व्यक्तियों की कॉल रिकॉर्डिंग भी करती है। संक्षेप में कहें तो प्रदेश की नब्ज पर इस विंग की पैनी नजर रहती है। यह विंग 24 घंटे काम करती है, जिसमें हर समय 8 से 10 लोग सक्रिय रूप से काम करते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

निजी स्कूलों ने किया 240 करोड़ का फीस घोटाला, स्टेशनरी और स्कूलों की सांठगांठ का भी खुलासा

thesootr links






सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीयूष मणि तिवारी
  • महिला सफाई कर्मी से छेड़छाड़
  • मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय
  • सफाईकर्मी महिला
  • क्या है स्टेट सिचुएशन सेंटर
  • woman molested in police headquarter
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर