दिग्विजय सिंह ने रखी "फुले" की स्पेशल स्क्रीनिंग, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार होंगे शामिल

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 12, 2025, 18:26 IST
Share
Digvijay Singh holds special screening of Phule
Digvijay Singh holds special screening of Phule

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के संघर्षों पर आधारित फिल्म "फुले" की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन भोपाल में किया।

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन पर बनी फिल्म फुले की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन रखा है।यह आयोजन 13 मई को भोपाल के डीबी मॉल स्थित सिनेप्लेक्स में किया गया है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता, जैसे कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

आयोजन का उद्देश्य

इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को महात्मा फुले के समतावादी विचारों, सामाजिक न्याय के संघर्ष और उनकी प्रेरणादायक यात्रा से रूबरू कराना था। दिग्विजय सिंह ने इस पहल को एक महत्वपूर्ण कदम बताया, जो समाज में समानता और सामाजिक न्याय के लिए फुले के योगदान को वर्तमान राजनीतिक संदर्भ में पुनः स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़ें: पहली बार यूथ कांग्रेस में ट्रांसजेंडर होगा महासचिव, इन 43 वर्कर्स को चुनाव की मंजूरी

क्यों है खास

फिल्म "फुले" महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्षों, उनके शिक्षा आंदोलन और जातिवाद के खिलाफ उनके संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह महात्मा फुले ने समाज के खिलाफ जाकर अपनी पत्नी सावित्रीबाई को शिक्षा दी, और बाद में समाज की लड़कियों को पढ़ाना शुरू किया। उस समय जब लड़कियों को पढ़ाना पाप समझा जाता था, फुले ने जातिवाद, बाल विवाह, विधवाओं का मुंडन, और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा फुले ने एक ऐसे समय में समानता, शिक्षा और जातिविहीन समाज का सपना देखा जब समाज में ऐसी बातें सोचना भी असंभव था। उन्होंने इस पहल को बहुत महत्वपूर्ण बताया, खासकर जब आज के समाज में विभाजनकारी शक्तियाँ सक्रिय हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया है। उन्हें फुले जैसे महान विचारकों के संघर्ष से प्रेरणा मिली है, जो समाज में समानता और सामाजिक न्याय के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे। thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • सावित्रीबाई फुले
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को