बढ़ रही हैं दिग्विजय की चिंताएं, बोले- मुझे यह नतीजे स्वीकार नहीं

VIKASH TRIVEDI | Updated:
Share
Digvijay
Digvijay

लेकिन ठीक पांच महीने बाद ही लोकसभा चुनाव में हमें लगभग 42 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने गढ़ राघोगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक समीक्षा की।

BHOPAL: अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सिमटते हुए वोट पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में हमने राघोगढ़ की सीट पर 46 हजार वोटों से जीत हासिल की थी, लेकिन ठीक पांच महीने बाद ही लोकसभा चुनाव में हमें लगभग 42 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने गढ़ राघोगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक समीक्षा की, उन्होंने कहा कि जिस तरह के नतीजे विधानसभा चुनाव में देखने को मिले हैं, वो मुझे मान्य नहीं हैं, नतीजों को लेकर मंथन चल रहा है। लेकिन इस तरह के नतीजे हम सभी के लिए चिंता का विषय हैं।

विधानसभा में जीते लेकिन 5 महीने बाद ही लोकसभा में हार कैसै


दिग्विजय सिंह ने राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिखरते वोटों पर चिंता जाहिर की है, कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राघोगढ़ की सीट पर हमने 46 हजार वोटों से जीत हासिल की थी, लेकिन ठीक पांच महीने बाद ही लोकसभा चुनाव में हमें लगभग 42 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा, वोटों के आंकड़ों के हिसाब से 90 हजार वोटों का अंतर आ गया, यह चिंता का विषय है।

जनता पार्टी की लहर में, मैं चुनाव जीता


राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh) ने कहा, जब सन 1977 में जनता पार्टी की लहर थी तो उस वक्त गांव-गांव के लोग कहते थे कि कांग्रेस से चुनाव लड़ोगे तो चुनाव हार जाओगे, लेकिन उस वक्त मैं कांग्रेस से ही चुनाव लड़ा और जीता भी। राघोगढ़ विधानसभा से दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने 4505 वोटों से बीजेपी के हीरेन्द्र सिंह को हरा कर जीत हासिल की थी।

भारत समेत मात्र पांच देशों में इवीएम का प्रयोग


दिग्विजय सिंह ने फिर एक बार ईवीएम मशीन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ईवीएम (EVM) पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है, पूरे देश में ईवीएम (EVM) के खिलाफ माहौल बन रहा है, कई दूसरे विकसित देशों में अभी भी मतपत्र से ही चुनाव होते हैं, भारत समेत मात्र पांच देश हैं जहां ईवीएम का प्रयोग किया जाता है।

गुना में करेंगे राहुल गांधी रोड शो


राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' ग्वालियर चंबल संभाग के दौरे पर पहुंची है, दिग्विजय सिंह बोले कि गुना में 5 मार्च को राहुल गांधी का दौरा है, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी गुना पहुंचेंगे और रोड शो भी करेंगे, दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता को एकजुट करने में लगे हुए हैं।

Tags:
  • CONGRESS
  • digvijay shingh
  • भारत जोड़ न्याय यात्रा
दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता

By Ashish Bhardwaj

दादा ने किया केस, पोता सुनेगा फैसला! राजस्थान हाईकोर्ट ने 4 लाख से अधिक लंबित मुकदमों पर जताई चिंता
जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में खुला फर्जी कॉल सेंटर, 34 युवक-युवतियां गिरफ्तार; अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना
छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इन छात्रों को पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे 20 हजार रुपए, सरकार ने मांगे आवेदन
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान

By Aman Vaishnav

गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

By Sanjay Gupta

MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर