टिकट ब्लैक में कलाकार का क्या कसूर, इल्जाम से नहीं पड़ता फर्क: दिलजीत
Sanjay Gupta | Dec 08, 2024, 22:06 IST
Diljit openly
दिलजीत ने कहा कि यह लगातार आरोप लग रहे हैं पूरे देश में मेरे खिलाफ चल रहा है कि दिलजीत की टिकट ब्लैक हो रही है। भाई हो रही है तो मेरा कसूर थोड़े ही है। पाजी यदि आप दस रुपए का टिकट ले लो और सौ रुपए में बेच दो तो कलाकार का क्या कसूर है।
INDORE. पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ का दिल-लुमिनाती कार्यक्रम का आय़ोजन रविवार रात को सी 21 ग्राउंड पर हुआ। वहीं आयोजन के पहले मंच पर आते ही दिलजीत दोसाझं ने खुलकर अपनी बात रखी और शुरूआत इंदौर वालों और फिर जय महाकाल के जयकारे से की। उनके साथ दर्शकों ने भी जय महाकाल के जयकारे लगाए।
दिलजीत ने कहा कि यह लगातार आरोप लग रहे हैं पूरे देश में मेरे खिलाफ चल रहा है कि दिलजीत की टिकट ब्लैक हो रही है। भाई हो रही है तो मेरा कसूर थोड़े ही है। पाजी यदि आप दस रुपए का टिकट ले लो और सौ रुपए में बेच दो तो कलाकार का क्या कसूर है। जब से सिनेमा है यह तो तब चल रहा है दस का बीस, दस का बीस। जितने इलजाम लगाना है मुझ पर लगा लो, जोर से लेकिन मुझे बदनामी का कोई भय नहीं है। कोई टेंशन नहीं है मुझे।
दिलजीत ने इसके साथ ही प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का शेर सुनाया और आयोजन उनके नाम पर किया। उन्होंने कहा कि- मेरे हुजरे में नहीं कहीं और पर रख दो, आसमां हो ले आए तो जमीन पर रख दो, अब कहां ढूडने जाओगे साहब आप कातिल मेरी, तो कत्ल का इल्जाम भी हमी पर रख दो।
इंदौर : "टिकट ब्लैक में तो इसमें कलाकार का क्या कसूर, इल्जाम से नहीं पड़ता फर्क"- बोले Diljit Dosanjh
पूरी जानकारी के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें⬇️https://t.co/TKXEww2zZw
( Video Source - Diljit Dosanjh, Instagram ) #DiljitDosanjh #DiljitDosanjhconcert #indore… pic.twitter.com/W6CoaqL1oN
— TheSootr (@TheSootr) December 8, 2024
टिकट ब्लैक होने पर यह बोले
राहत इंदौरी के नाम किया आयोजन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari