इंदौर शहर कार्यकारिणी बनाने पर शुक्ला और चड्ढा में विवाद, सालों से अटकी हुई कार्यकारिणी

Pratibha Rana | Published:
Share
इंदौर शहर कार्यकारिणी बनाने पर शुक्ला और चड्ढा में विवाद, सालों से अटकी हुई कार्यकारिणी
इंदौर शहर कार्यकारिणी बनाने पर शुक्ला और चड्ढा में विवाद, सालों से अटकी हुई कार्यकारिणी

शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा इसके लिए हिम्मत कर रहे हैं तो वहीं इसे लेकर पूर्व विधायक संजय शुक्ला नाराज है। हालत यह है कि लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पैनल बनाने के लिए हुई बैठक में ही दोनों भिड़ लिए।

संजय गुप्ता, INDORE. सालों से कांग्रेस की शहर कार्यकारिणी इंदौर में गठित नहीं हुई है। इस बार शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा इसके लिए हिम्मत कर रहे हैं तो वहीं इसे लेकर पूर्व विधायक संजय शुक्ला नाराज है। हालत यह है कि लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार पैनल बनाने के लिए हुई बैठक में ही दोनों भिड़ लिए।

कार्यकारिणी गठन के लिए हर क्षेत्र से मांगे 15 नाम

शहर कार्यकारिणी गठन के लिए चड्‌ढा ने हाल ही में सभी पूर्व विधायक व विधानसभा प्रत्याशियों से उनके क्षेत्र के 15 नाम मांगे हैं, जिन्हें शहर कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। लेकिन हर नेता अपने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस कार्यकारिणी में जगह दिलवाने में जुटा है। इसी के चलते शुक्ला ने इस पर नाराजगी जाहिर कर दी कि 15 नाम से क्या होगा? अधिक नाम लिए जाने चाहिए। इस पर चड्‌ढा ने भी साफ कर दिया कि जंबो कार्यकारिणी नहीं बनाना है एक सीमा में ही कार्यकारिणी गठित की जा सकती है।

शुक्ला चाहते हैं चुनाव के बाद ही बने कार्यकारिणी

कार्यकारिणी गठन को लेकर विधानसभा से पहले भी पहल चली थी जब चड्ढा ने शहराध्यक्ष का पद संभाला था, लेकिन तब यह बात आई कि जिन्हें जगह नहीं मिलेगी वह कार्यकर्ता नाराज हो जाएगा और विधानसभा चुनाव में इसका असर होगा। इस बार फिर शुक्ला ने चड्‌ढा से यही बात कही कि यदि कम नाम गए तो फिर कार्यकारिणी लोकसभा के बाद बनाना, नहीं तो कार्यकर्ता नाराज हो जाएगा। इसपर चड्‌ढा भी उखड़ गए और उन्होंने कहा कि इस तरह से तो कार्यकारिणी का कभी गठन ही नहीं हो पाएगा, विधानसभा चुनाव के पहले भी यही बात कही थी। चुनाव में यही पदाधिकारी तो काम करेंगे नहीं तो फिर काम कौन करेगा।

लड़ाई दिग्गी और कमलनाथ गुट के रूप में भी देखी जा रही है

शुक्ला और चड़्ढा की यह लड़ाई कमलनाथ और दिग्गी गुट के रूप में भी देखी जा रही है। शुक्ला कमलनाथ गुट से हैं और चड्‌ढा दिग्गी के करीबी है। दोनों ही गुट शहर कांग्रेस में अपना वर्चस्व बनाए रखने में जुटे हुए हैं। शहर कांग्रेस फिलहाल शहराध्यक्ष, कार्यवाहक अध्यक्षों और प्रवक्ताओं के ही सहारे चल रही है। सालों से इस कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया है। हर बार कांग्रेस बेहतर संगठन बनाने की बात करती है लेकिन मैदान में फिर वहीं हाल हो जाते हैं।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Indore City Executive
  • City President Surjit Singh Chadha
  • dispute between Shukla and Chadha making executive
  • former MLA Sanjay Shukla
  • इंदौर शहर कार्यकारिणी
  • शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा
  • कार्यकारिणी बनाने पर शुक्ला और चड्ढा में विवाद
  • पूर्व विधायक संजय शुक्ला
चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई

By Mukesh Sharma

चुनाव घोषित होने के बाद मतदाता सूची में संशोधन नहीं, निर्वाचन आयोग की अपील खारिज, छुट्टी के दिन हुई सुनवाई
इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल

By Sanjay Gupta

इंदौर राजनीति का एक धड़ा पहुंचा भोपाल, प्रदेश मंत्री गौरव रणदिवे, विधायक गौड़, पटेल, सावन, गुप्ता शामिल
कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ

By Sandeep Kumar

कांग्रेस छोड़ने के बाद भी सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहा एमपी का ये दिग्गज नेता, किताब में की जमकर तारीफ
आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा

By Jageshwar Prasad

आचार संहिता में मुख्यमंत्री का स्वागत, जैसलमेर कलेक्टर से राज्य निर्वाचन आयोग ने जवाब मांगा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल, जनवरी में जुटेंगे नोबेल विजेता और दुनिया के दिग्गज
907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत

By Arohi Raj

907 करोड़ खर्च, फिर भी सड़क बदहाल! 18 महीने में उखड़ा उज्जैन-बदनावर फोरलेन, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत
वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?

By Jageshwar Prasad

वर्ल्ड कप जीत के एक साल बाद जयपुर का खास तोहफा, हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टेच्यू तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत?