तेज बारिश के बीच छतरपुर में सूखा, अच्छी बारिश के लिए करवाई गधे की शादी

Deeksha Nandini Mehra | Jul 28, 2024, 12:11 IST
Share
छतरपुर में करवाई गधे की शादी
छतरपुर में करवाई गधे की शादी

छतरपुर जिले में लोगों ने इन्द्र देवता को प्रसन्न करने के लिए गधे की शादी करवाई है। उनका मानना है कि इससे इन्द्र देवता खुश होंगे और जिले में अच्छी बारिश के साथ अच्छी फसल होगी।

Donkey's Marriage was organised in Chhatarpur : पूरे मध्य प्रदेश में जहां लगातार तेज बारिश हो रही है वहीं छतरपुर जिले में सूखा पड़ा है। जिले में अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने दो गधों की शादी करवा दी। वहां के बुजुर्गों का मानना है कि गधे की शादी करवाने से जिले में अच्छी बारिश होगी। इसकेअलावा मेढकों का विवाह भी करवाया जाता है।

बारिश के लिए अनोखा समाधान

गांव के बुजुर्गों और रहवासियों का कहना है कि छतरपुर में 15 जून के आस-पास बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए ग्रामीणों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि गधे-गधे की शादी करवाई जाए। यह एक प्राचीन टोटका है, जिसके माध्यम से इन्द्र देवता को प्रसन्न किया जाता है।

दूसरे गांव के लोग भी हुए शामिल

जानकारी के अनुसार हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के लोग इस आयोजन में शामिल हुए। इसके साथ ही आस- पड़ोस के गांव वाले भी गधे की शादी देखने पहुंचे थे। वहीं रहवासियों का मानना है कि इस विवाह के माध्यम से इन्द्र देवता प्रसन्न होंगे और जल्द ही बारिश की बौछारें बरसेंगी। यह टोटका किसानों और शहरवासियों की पानी की समस्या को हल करेगा।

किसानों की उम्मीद बनी गधे की शादी

गधे के विवाह समारोह से रहवासियों और खासकर किसानों को बहुत उम्मीदें हैं। छतरपुर के किसानों का मानना है कि इस टोटके के बाद इन्द्र देवता अवश्य ही प्रसन्न होंगे और क्षेत्र में अच्छी बारिश करेंगे। किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी और पानी की कमी से जूझ रहे शहरवासियों को भी राहत मिलेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • mp news hindi
  • छतरपुर में सूखा
  • गधे की शादी
  • अच्छी बारिश के लिए टोटका
  • Donkey marriage in Chhatarpur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि