मध्य प्रदेश में बनने वाली है ईको फ्रेंडली थ्री-डी बिल्डिंग, अक्टूबर तक होगी तैयार

Dolly patil | Aug 12, 2024, 09:10 IST
Share
इको फ्रेंडली थ्री-डी बिल्डिंग
इको फ्रेंडली थ्री-डी बिल्डिंग

अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने वाली एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी आधुनिक मशीन व तकनीक से उज्जैन में बिल्डिंग बनाने में जुटी है। कहा जा रहा है कि इसका कार्य 100 दिन में पूरा किया जाने वाला है।

मप्र में वातावरण के लिए अनुकूल ईको फ्रेंडली थ्री-डीबिल्डिंग के कॉन्सेप्ट की शुरुआत की जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश की पहली थ्री-डी बिल्डिंग उज्जैन के जल संसाधन विभाग कोठी रोड उदयन मार्ग पर बनने जा रही है। ये जल संसाधन विभाग की पहली दो मंजिलाथ्री-डीबिल्डिंग होने वाली है।

कौन कर रहा है बिल्डिंग का निर्माण

जानकारी के मुताबिक अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने वाली एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी आधुनिक मशीन व तकनीक से बिल्डिंग बनाने में जुटी है। कहा जा रहा है कि इसका कार्य 100 दिन में पूरा किया जाने वाला है।

वर्तमान में थ्री-डी बिल्डिंग का स्ट्रक्चर खड़ा हो गया है। वहीं, इस माह में एक मंजिल बनकर तैयार भी हो जाएगी। इसी के साथ दूसरी मंजिल अक्टूबर तक तैयार हो जाएगी।

सीएम करेंगे उद्घाटन

इसके साथ ही जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि महाकाल की नगरी व मुख्यमंत्री का गृहनगर होने से उनके विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश की पहली थ्री-डी बिल्डिंग बनवा रहे हैं। जिसका उद्घाटन भी सीएम डॉ. यादव करने वाले है। यहां से सफल प्रयास के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएंगा।

क्या है खासियत

आपको बता दें कि थ्री-डी बिल्डिंग सामान्य भवनों की अपेक्षा में कम खर्च में तैयार हो जाएगी। इसकी खासियत यह है कि ये तापमान के अनुकूल है। यानी कि भीषण गर्मी में भी बिल्डिंग के अंदर का तापमान कम ही रहने वाला है।

इसकी मियाद भी सामान्य भवनों की अपेक्षा तीन गुना है अर्थात कोई भवन की मियाद 50 साल है तो थ्री-डी 150 साल तक खड़ी रहेगी। साथ ही ये भूकंप निरोधी भी है व इसमें ईंटों का उपयोग नहीं होता।

सीमेंट व केमिकल कर लेयर एक के ऊपर एक मशीन से बनती जाती है, जिससे एक जैसे डिजाइन में बिल्डिंग पूरी होती है। जैसी ये बाहर से नजर आएगी। ठीक वैसे ही अंदर से भी दिखेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • एलएनटी कंस्ट्रक्शन कंपनी
  • इको फ्रेंडली थ्री-डी बिल्डिंग
  • Eco friendly 3-D building
  • उज्जैन में थ्री-डी बिल्डिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि