एक पेड़ मां के नाम अभियान में पूर्व विधायक शुक्ला शुद्ध घी का भोजन कराएंगे, 20 लाख का तो घी आया
Sanjay Gupta | Jul 13, 2024, 14:42 IST
भोजन भंडारे की व्यवस्था संभाल रहे पूर्व विधायक संजय
विधायक शुक्ला ने बताया कि भोजन बनाने के लिए 150 डब्बे घी मंगवाया गया है। हर डब्बे में 13 किलो घी है। इस हिसाब से इस भोजन बनाने के कार्य में कुल 3450 किलो घी लगेगा।
INDORE. अवैध खनन में 140 करोड़ को नोटिस में उलझे कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला बीजेपी में जाकर आजकल क्या कर रहे हैं? इसका जवाब है वहां वह भोजन भंडारे की व्यवस्था संभाल रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भी वह इंदौर के एक क्षेत्र में बूथ पर भोजन की व्यवस्था करते मिले थे, अब पौधरोपण महाअभियान एक पेड़ मां के नाम में रेवती रेंज पर एक लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
पूर्व विधायक संजय के द्वारा रेवती रेंज पर पौधारोपण करने के लिए आने वाले नागरिकों के लिए भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है। इन नागरिकों के लिए चार पांडाल बनाए गए हैं। हर पांडाल में अलग-अलग भोजन तैयार होगा। पूरा भोजन शुद्ध घी से बनाया जाएगा। विधायक शुक्ला ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों के लिए पूरा भोजन शुद्ध घी से बनाया जाएगा। इसके लिए 150 डब्बे घी मंगवाया गया है। हर डब्बे में 13 किलो घी है। इस हिसाब से इस भोजन बनाने के कार्य में कुल 3450 किलो घी लगेगा। इसकी कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा है।
पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि आयोजन स्थल पर एक लाख नागरिकों के भोजन और नाश्ते की व्यवस्था की जा रही है। इस आयोजन में भाग लेने के लिए सुबह जल्दी आ जाने वाले नागरिकों के लिए नाश्ते में पोहे और आलू बड़े रखे गए हैं। इसके बाद में भोजन शुरू हो जाएगा, जो की शाम तक निरंतर चलता रहेगा। भोजन में नागरिकों के लिए पूरी, सब्जी, सेंव, लोंजी, खिचड़ी और मोती पाक रखा गया है। भोजन के लिए जो पांडाल बनाए गए हैं उनमें से हर पांडाल के पास में एक रसोई घर भी बनाया गया है। जहां पर उस पांडाल में पहुंचने के लिए भोजन बनेगा।
ग्राम रेवती की ओर वाले भोजन पांडाल का प्रभारी पूर्व विधायक विशाल पटेल और जयदीप जैन को बनाया गया है, जबकि पालिया की ओर वाले भोजन पांडाल का प्रभारी पूर्व विधायक जीतू जिराती को बनाया गया है । मुख्य भोजन का पांडाल बीएसएफ की तरफ वाला रहेगा। जहां पर इस आयोजन में भाग लेने वाले विशिष्ट अतिथि भी पहुंचेंगे। इस पांडाल के प्रभारी खुद संजय शुक्ला है । हर पांडाल में सो कार्यकर्ताओं की टीम लगी रहेगी। इसके अलावा सभी नागरिकों तक भोजन सर्वे करने के लिए 300 वेटर भी रखे गए हैं।
रेवती रेंज पर एक दिन में 11 लाख पौधे रोपे जाएंगे। 50 हजार से ज्यादा नागरिक औऱ् सैंकड़ों संगठन केंद्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में पौधे लगाएंगे। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा कल रविवार को विश्व कीर्तिमान के लिए रेवती रेंज पर पौधारोपण का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन में सभी समाजों की सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिए विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा अलग-अलग स्तर पर बैठक लेकर सभी को साथ लिया गया है यहां तक कि कांग्रेस के दफ्तर भी वह गए थे।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![sanjay gupta]()
नाश्ते से लेकर भोजन तक सब शुद्ध घी में
इस तरह नाश्ते से भोजन तक की व्यवस्था
पूर्व विधायक पटेल भी करेंगे मदद
रविवार को अमित शाह की उपस्थिति में होगा वर्ल्ड रिकार्ड
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sanjay gupta
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava