16 जिलों के सरकारी कर्मचारियों पर बिल का 1 करोड़ बकाया, बिजली कंपनी ने जमा कराने कलेक्टरों को लिखा पत्र

Vikram Jain | Sept 24, 2024, 24:49 IST
Share
Electricity bill outstanding 1 crore on MP government employees
Electricity bill outstanding 1 crore on MP government employees

मध्‍य प्रदेश के 16 जिलों से सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बिजली बिल बकाया है। अब बिजली बिल की वसूली को लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एक्शन में आ गई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में 16 जिलों में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बिजली का बिल नहीं भर रहे हैं। अब इनकी शिकायत कलेक्टर तक पहुंची है। 16 जिलों के सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है। बिजली बिल का पैसा दबाकर बैठे इन लोगों से वसूली को लेकर संबंधित जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखा है। अब इसको लेकर प्रशासन भी एक्शन है।

बकायादारों की लिस्ट तैयार

बकाया बिजली बिल वसूली को लेकर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी एक्शन में आ गई है। जिलों से अलग-अलग सरकारी विभागों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को चिन्हित कर वसूली की तैयारी की गई है। चिन्हित किए गए इन लोगों पर बिजली बिल के 10 हजार रुपए से ज्यादा का पैसा बकाया हैं। साथ ही कई कर्मचारियों पर लाखों रुपए का बिल बकाया है। बिल जमा नहीं होने की स्थिति में इन बकायादार कर्मचारियों की लिस्ट विभाग प्रमुख और कोषालय को भेजी जा रही है ताकि उनसे बिजली बिल की वसूली हो सके।

16 जिलों के कलेक्टर को लिखा पत्र

बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किए जाने मामला उठाया था। साथ ही शासकीय सेवकों से बिल की राशि जमा किए जाने का आग्रह किया था।

बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक ने पत्र में कहा था कि जिले के विभिन्न सरकारी विभाग में कार्यरत कई शासकीय सेवक, नियमित, संविदा अपना बिजली बिल के भुगतान नहीं कर रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जाए। इसके बाद कलेक्टरों ने भी मामले में गंभीरता दिखाते हुए जिले के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र लिखा था।

कर्मचारियों की सैलरी रोकने की तैयारी

बिजली कंपनी के अनुसार बकायादारों का वेतन रोकने की तैयारी की गई है। बिजली बिल नहीं भरने वाले पर बकायदार अधिकारी और कर्मचारी को अगले महीने वेतन नहीं मिलेगा। बिजली कंपनी ने पहले चरण में अलग-अलग सरकारी विभागों में पदस्थ 500 से ज्यादा अधिकारी- कर्मचारी को टारगेट किया है। इस लोगों पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजली बिल बाकी है।

विभाग प्रमुख को दिए ये निर्देश

बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक के पत्र के बाद कलेक्टरों ने भी पत्र लिखकर विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए है। कलेक्टरों ने विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र में कार्यरत जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिजली बिल का समय पर भुगतान नहीं किया है, ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। अब इन सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को 7 दिन में बकाया बिजली बिल भरना होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सरकारी कर्मचारी
  • electricity bill outstanding
  • बिजली बिल बकाया
  • मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी
  • electricity bill
  • बिजली बिल वसूली
  • mp electricity bill recovery
  • एमडी क्षितिज सिंघल
  • सरकारी अधिकारी और कर्मचारी
  • सरकारी कर्मचारियों पर बिजली बिल बकाया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती