एमपी में महंगी हो सकती है बिजली, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Raj Singh | Jan 03, 2025, 07:57 IST
Share
LIGHT
LIGHT

विद्युत नियामक आयोग के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में 7.52 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया गया है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो....

विद्युत नियामक आयोग के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली दरों में 7.52% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश किया गया है। यदि यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो घरेलू उपभोक्ताओं पर खासा असर पड़ेगा। खासकर, वे उपभोक्ता जो 150 से 300 यूनिट तक बिजली का उपभोग करते हैं, उन्हें प्रति बिल 168 रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे।

बता दें कि इस साल प्रदेश में कोई चुनाव नहीं हैं, ऐसे में बिजली महंगी होना तय है। इधर दावे- आपत्तियों के बाद राज्य विद्युत नियामक आयोग फरवरी के आखिर तक बिजली की नई दरें घोषित कर सकता है, जो अप्रेल 2025 से लागू हो जाएंगी।

स्लैब में बदलाव का प्रस्ताव

इसके अलावा, प्रस्ताव में 300 यूनिट से अधिक खपत वाले स्लैब को समाप्त करने की भी योजना है। इस बदलाव से उच्च खपत करने वाले उपभोक्ताओं पर वित्तीय दबाव बढ़ सकता है।
अब एमपी में एक क्लिक पर मिल जाएगा नया बिजली कनेक्शन, जानें कैसे

याचिका पर आपत्तियां और जनसुनवाई

याचिका पर आपत्तियां 24 जनवरी तक मांगी गई हैं, और इसके बाद 11 फरवरी को इंदौर, 13 फरवरी को जबलपुर, और 14 फरवरी को भोपाल में ऑनलाइन जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसके बाद 31 मार्च तक टैरिफ आदेश जारी करना अनिवार्य है।

FAQ

  1. बिजली दरों में कितनी वृद्धि का प्रस्ताव है?
    वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 7.52% तक बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव है।
  2. इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर किस पर पड़ेगा?
    150 से 300 यूनिट खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा असर होगा।
  3. क्या स्लैब में कोई बदलाव किया जा रहा है?
    हां, 300 यूनिट से अधिक खपत वाला स्लैब समाप्त करने का प्रस्ताव है।
  4. कब तक आपत्तियां दी जा सकती हैं?
    आपत्तियां 24 जनवरी तक दी जा सकती हैं।
  5. ऑनलाइन जनसुनवाई कब होगी?
    इंदौर में 11 फरवरी, जबलपुर में 13 फरवरी, और भोपाल में 14 फरवरी को जनसुनवाई होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • बिजली
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • राज्य विद्युत नियामक आयोग
  • एमपी विद्युत नियामक आयोग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा