एल्विश यादव के प्रोग्राम का विरोध तेज, क्यों भड़का हिंदू संगठन?

Vikram Jain | Published:
Share
elvish yadav jabalpur new year celebration Party protest
मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव। Photograph: (the sootr)

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के जबलपुर में होने वाले न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम का विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल और महाकौशल विधि छात्र संगठन ने कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई है।

JABALPUR. मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) के जबलपुर में होने वाले न्यू ईयर सेलिब्रेशन (New Year Party) कार्यक्रम का विरोध तेज हो गया है। यह प्रोग्राम मंगलवार 31 दिसंबर की रात को होटल रॉयल ऑर्बिट में होना है। राष्ट्रीय बजरंग दल और महाकौशल विधि छात्र संगठन ने कार्यक्रम को लेकर आपत्ति जताई है। साथ ही कार्यक्रम को रद्द करने की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

एल्विश यादव के कार्यक्रम का विरोध

बजरंग दल ने कार्यक्रम का विरोध जताते हुए गायक एल्विश यादव को नशे का सौदागर बताया है। बजरंग दल का कहना है कि इस कार्यक्रम (Elvish Yadav Jabalpur Event) में नशे का सेवन और फूहड़ता को बढ़ावा दिया जा सकता है, जो सार्वजनिक नैतिकता के खिलाफ है। हिंदूवादी संगठनों और छात्र संगठनों का आरोप है कि न्यू ईयर पार्टी के नाम पर कार्यक्रम में शराब परोसी जाएगी, जो नर्मदा नदी के पास के क्षेत्र में अवैध है। बजरंग दल और महाकौशल विधि छात्र संगठन समेत कई संगठन इस कार्यक्रम के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

शराब परोसे जाने और फूहड़ता के आरोप

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की कार्यकारी अध्यक्ष प्रीति धनधारिया ने कार्यक्रम का विरोध जताते हुए आरोप लगाया है कि होटल रॉयल ऑर्बिट में शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि नर्मदा नदी के किनारे शराब बेचना प्रतिबंधित है। नए साल के जश्न को लेकर तिलवाराघाट के होटल रॉयल ऑर्बिट में एल्विस यादव को बुलाया गया है। पार्टी के नाम पर शराब परोसे जाने की तैयारी है। जिसको लेकर तैयारी की गई है, जबकि मां नर्मदा के तट से लगे क्षेत्र में शराब बेचना प्रतिबंधित है।

कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह

विरोध के बावजूद जबलपुर में एल्विश यादव के कार्यक्रम को लेकर युवाओं के बीच उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी एल्विश यादव के फैंस ने कार्यक्रम के लिए अपनी रुचि दिखाई है। हालांकि, विरोध के बावजूद प्रशासन ने इसे लेकर स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में कोई अव्यवस्था नहीं होगी और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

पुलिस प्रशासन अलर्ट

इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और विरोध करने वालों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। पुलिस का कहना है कि वे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और जो भी अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोप लगाया कि होटल के द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है और इस तरह का कार्यक्रम एक धार्मिक स्थान के नजदीक आयोजित करना गलत है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • एल्विश यादव
  • बजरंग दल
  • Elvish Yadav
  • न्यू ईयर पार्टी विरोध
  • New Year Party Protest
  • महाकौशल विधि छात्र संगठन
टाइगर रिजर्व के अफसर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, घर से कैश-जेवर और होटल के डॉक्यूमेंट मिले

By Arohi Raj

टाइगर रिजर्व के अफसर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, घर से कैश-जेवर और होटल के डॉक्यूमेंट मिले
कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश

By Jageshwar Prasad

कोटा में 28 दिनों में 7 मातृ मृत्यु, चार जांच समितियों के बाद भी नहीं थमा सिलसिला; सरकार ने फिर दिए जांच के आदेश
एक पेनड्राइव से पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर हमला! फाइलें लॉक, MP-CERT ने ऐसे किया रिकवर

By Amresh Kushwaha

एक पेनड्राइव से पुलिस के कंप्यूटर पर साइबर हमला! फाइलें लॉक, MP-CERT ने ऐसे किया रिकवर
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं पर जनगणना का संकट, पहले चुनाव और अब जनगणना में शिक्षक; 16 फरवरी से परीक्षा कराने पर संशय
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले सरकार और पटवारी आमने-सामने, महादेव केस में CBI की नई दबिश, शराब घोटाले का सुब्बू दुबई में गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा

By Sanjay Gupta

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में 7.17 करोड़ की टिकट बिकी, 61 लाख टैक्स जमा
FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल

By Jageshwar Prasad

FMGE रिजल्ट: 31 हजार से ज्यादा विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट 150 अंक की दहलीज पार नहीं कर सके, 77% फेल