इंदौर में एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में थे 161 यात्री

Sanjay Gupta | Sept 05, 2025, 12:08 IST
Share
emergency-landing-air-india-express-delhi-indore-flight
emergency-landing-air-india-express-delhi-indore-flight

एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट में शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। फ्लाइट नंबर IX 1028 में 161 यात्री सवार थे। सुबह 9.51 बजे एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट को सूचना मिली कि...

दिल्ली-इंदौर की फ्लाइट को लेकर एक बार फिर इमरजेंसी की स्थिति बनी। शुक्रवार को सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में 161 यात्री सवार थे। फ्लाइट सुरक्षित उतर गई और सभी सुरक्षित हैं। फ्लाइट की इंदौर से दिल्ली वापसी की उड़ान निरस्त करने की खबर है।

यह हुआ फ्लाइट में

फ्लाइट नंबर IX 1028 दिल्ली-इंदौर को लेकर एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुबह 9.51 बजे खबर मिली कि फ्लाइट के बाएं इंजन में खराबी हो रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देवी अहिल्या बाई इंदौर एयरपोर्ट पर आपातकालीन तैयारियां की गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी एक्शन में आई और अग्निशमन सेवा, एंबुलेंस, सीआईएसएफ सभी एक्शन में आ गए।
खबर यह भी...ग्वालियर में एयर इंडिया के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा

आखिर दो मिनट में सुरक्षित उतरा

इसी बीच 9.54 बजे फ्लाइट सुरक्षित लैंड हो गई। इस पर सभी ने राहत की सांस ली। फ्लाइट से यात्रियों के उतरने के बाद उसकी तकनीकी जांच शुरू हो गई है। एयरलाइन द्वारा इस पर नजर रखी जा रही है।

खबर यह भी...इंदौर से रायपुर के लिए उड़ान भरने वाली INDIGO की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, आधे घंटे बाद ही...

इसके पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में यह हुआ था

इसके पहले हाल ही में 31 अगस्त की सुबह इंदौर आ रही Air India की AI 2913 में बड़ा हादसा होते-होते बच गया था। इस फ्लाइट को उड़ाने के बाद यू टर्न लेकर वापस नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। प्लेन के दाएं इंजन में आग लगने का सिग्नल पायलट को मिला था। विमान के कॉकपिट क्रू को दाएं इंजन में आग लगने के संकेत यानी फायर इंडिकेशन प्राप्त हुए थे। सुरक्षा मानकों के तहत इंजन को बंद किया गया और आपात स्थिति में विमान को फिर नई दिल्ली यू टर्न करके ले जाया गया और उतारा गया।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢

🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एयर इंडिया न्यूज | एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट्स | Indore Airport | Air India Express | air india news | इंदौर में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग‍

Tags:
  • Indore Airport
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • एयर इंडिया
  • air india news
  • एयर इंडिया न्यूज
  • Air India Express
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस
  • इंदौर में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग