EOW ने मांगी महाप्रबंधक संजीव त्यागी के खिलाफ जांच की अनुमति

Vikram Jain | Dec 17, 2024, 18:43 IST
Share
eow-investigation-sanjeev-tyagi-financial-irregularities
eow-investigation-sanjeev-tyagi-financial-irregularities

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक संजीव त्यागी के खिलाफ EOW ने जांच शुरू करने की अनुमति मांगी है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में EOW ने कहा है कि यदि विभागीय जांच में प्रमाणित हो गया है तो हमें इस बारे में बताएं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक संजीव त्यागी के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने वित्तीय अनियमितताओं की जांच की अनुमति मांगी है। प्रारंभिक जांच में गंभीर आर्थिक अपराधों के संकेत मिले हैं, जिसके बाद EOW ने विभागीय अधिकारियों को मामले की गहन पड़ताल करने और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को लिखे पत्र में EOW ने कहा है कि यदि विभागीय जांच में प्रमाणित हो गया है तो हमें इस बारे में बताएं।

क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक संजीव त्यागी के खिलाफ वरिष्ठ पत्रकार संतोष उपाध्याय ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के अनुसार संजीव त्यागी के ऊपर कई तरह की आर्थिक एवं अन्य कदाचार के आरोप थे। जिसमें गलत तरीके से कागज की खरीदी, नियम विरुद्ध खुद का एक्सटेंशन करवाना और पद के दुरुपयोग सहित कई तरह की गंभीर शिकायतें शामिल हैं।

Economic Offenses Wing
Economic Offenses Wing

EOW के पत्र में क्या...

पत्र में उल्लेख किया गया है कि आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो गंभीर आर्थिक अपराधों की ओर इशारा करते हैं। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मामले की गहन पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं।

जांचे के मुख्य बिंदु

आर्थिक अनियमितताओं की पुष्टि: जांच में सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय कुप्रबंधन के स्पष्ट संकेत मिले हैं।

कार्रवाई के निर्देश: संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने और आरोपियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

जांच की निगरानी: EOW ने मामले की पूरी निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कठोर कदम उठाने की चेतावनी दी है।

अब आगे क्या…

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) द्वारा इस मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोषी व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से दंडित किया जाए। इस पत्र के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

FAQ

  1. महाप्रबंधक संजीव त्यागी के खिलाफ जांच क्यों हो रही है?
    महाप्रबंधक संजीव त्यागी पर आर्थिक अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं, जिसकी जांच EOW ने शुरू की है।
  2. संतोष उपाध्याय ने क्या शिकायत दर्ज करवाई थी?
    वरिष्ठ पत्रकार संतोष उपाध्याय ने संजीव त्यागी पर कागज की गलत खरीदी, पद के दुरुपयोग और नियम विरुद्ध एक्सटेंशन के आरोप लगाए थे।
  3. EOW ने किस प्रकार की कार्रवाई की योजना बनाई है?
    EOW ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे। मामले की पूरी निगरानी की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।
  4. क्या EOW ने जांच की अनुमति ली है?
    हां, EOW ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जांच की अनुमति मांगी है। यदि विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो EOW इस मामले में और कार्रवाई करेगा।
  5. इस मामले में आगे क्या हो सकता है?
    EOW इस मामले की विस्तृत जांच करेगा और सुनिश्चित करेगा कि दोषी व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से दंडित किया जाए। मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • School Education Department
  • मध्य प्रदेश
  • आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • EOW
  • ECONOMIC OFFENSES WING
  • महाप्रबंधक संजीव त्यागी
  • General Manager Sanjeev Tyagi
  • मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम
  • MP Textbook Corporation
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती