ESB आबकारी आरक्षक परीक्षा कब होगी, ग्रुप 4 और 1 के रिजल्ट कब आएंगे, यह है ताजा स्थिति

Sanjay Gupta | Updated:
Share
ESB-Excise-Constable-Exam-Results-Group-4-1-Updates-August-2025
ESB-Excise-Constable-Exam-Results-Group-4-1-Updates-August-2025

ईएसबी द्वारा आयोजित विभिन्न ग्रुप परीक्षाओं और आबकारी आरक्षक परीक्षा के परिणामों का इंतजार लंबा हो रहा है। आबकारी आरक्षक परीक्षा में 253 पदों के लिए हजारों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, लेकिन...

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के विविध ग्रुप परीक्षा के रिजल्ट और आबकारी आरक्षक परीक्षा को लेकर इंतजार लंबा होता जा रहा है। इस संबंध में द सूत्र के पास लगातार उम्मीदवारों के मैसेज, फोन आ रहे हैं। हमारी कोशिश रहती है कि विभाग से जो भी ताजा अपडेट मिले उससे उम्मीदवारों को अवगत करा सकें। इस संबंध में नई अपडेट यह है। वर्ग टू के रिजल्ट में तो हाईकोर्ट में चल रहे केस का मसला है, इसलिए यह तो अभी अटकेगा।

आबकारी आरक्षक परीक्षा

आबकारी आरक्षक परीक्षा में 253 पद हैं। इसके लिए हजारों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। पहले यह परीक्षा जुलाई माह के अंत में प्रस्तावित थी, लेकिन इसे फिर आगे टाल दिया गया। इसकी वजह है कि इस परीक्षा से ईएसबी अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स ला रहा है। वजह है सिपाही परीक्षा में आधार कार्ड को लेकर हुआ घोटाला। इस मामले में ताजा अपडेट है कि इन फीचर्स के लिए ईएसबी को कुछ लाइसेंस लेना है। इसी की प्रक्रिया चल रही है, अभी एक लाइसेंस और बाकी है, जिसमें माना जा रहा है कि 15 दिन करीब लगेंगे। कुल मिलाकर यह परीक्षा अब सितंबर अंत में ही संभावित मानी जा रही है। लाइसेंस के बाद ही मंडल परीक्षा की तिथि के लिए विंडो तलाशेगा। यानी यह परीक्षा फिलहाल टल चुकी है।

ग्रुप 4 और 1 के रिजल्ट


इन परीक्षाओं को भी हुए तीन माह हो चुके हैं और रिजल्ट नहीं आया है। इस संबंध में पहले जैसी जानकारी थी कि ग्रुप परीक्षा और इसमें कुछ विभागों से अभी तक फाइनल पत्रक नहीं आया है। अभी भी स्थिति वही है। रिजल्ट में हो रही देरी और द सूत्र द्वारा लगातार मुद्दा उठाए जाने के बाद इस मामले में ईएसबी ने सभी विभागों को सख्त पत्र लिखा है और उनकी वजह से रिजल्ट अटकने की भी बात कही गई है।

यदि दो-तीन दिन में यह पत्रक नहीं आता है तो फिर ईएसबी द्वारा इसमें उच्च स्तर पर यह बात रखी जाएगी। वहीं मंडल से मिली जानकारी के अनुसार पत्रक आते ही तीन-चार दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस संबंध में इसी सप्ताह विभागों की बैठक भी बुलाने की बात मंडल कर रहा है, ताकि रिजल्ट में तेजी आ सके।

  • परीक्षा का नाम - ग्रुप 4, पद - सहायक ग्रेड 3 स्टेनोटिपिस्ट एवं अन्य समकक्ष पद, मई में परीक्षा हुई, इसमें 956 पद हैं और उम्मीदवार 52 हजार हैं।
  • परीक्षा का नाम - ग्रुप 1 सबग्रुप 3, पद - सहायक प्रबंधन, सहायक लेखपाल एवं अन्य समकक्ष पद, यह पीजी उम्मीदवारों के लिए थी। परीक्षा मई में हो चुकी है और इसमें 157 पद हैं।
खबर यह भी...MPESB Exam Calendar 2025: एमपीईएसबी ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस लिंक से करें चेक

अजीब उलझन - एक लाख रुपए का आएगा बोझ



वहीं एक उम्मीदवार ने द सूत्र को फोन कर कहा कि अगस्त अंत में बिजली कंपनी द्वारा भी जारी रिजल्ट के बाद ज्वाइनिंग शुरू की जा रही है। इसमें एक लाख का बॉन्ड भी भरना होगा। इनका कहना है कि यदि ईएसबी का रिजल्ट नहीं आया तो हमें यह ज्वाइनिंग करना होगी और बॉन्ड भरना होगा, फिर रिजल्ट आता है तो गरीब उम्मीदवारों को एक लाख बॉन्ड की राशि का बोझ आएगा। ऐसे में रिजल्ट जल्द आना जरूरी है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

आबकारी आरक्षक भर्ती | आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा | आबकारी आरक्षक भर्ती में बवाल | कर्मचारी चयन मंडल ( ESB ) | Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज

Tags:
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Mp latest news
  • कर्मचारी चयन मंडल ( ESB )
  • आबकारी आरक्षक
  • आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • आबकारी आरक्षक भर्ती
  • आबकारी आरक्षक भर्ती में बवाल
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई

By Sandeep Kumar

चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक

By Sumit Kumar

एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

By Umeshwari Baghel

AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब

By Sandeep Kumar

शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत

By Ashish Bhardwaj

30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित

By Sumit Kumar

Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत