ESB की ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की जॉइनिंग में फंसा ओबीसी महिला पद का पेंच

Sanjay Gupta | Feb 23, 2025, 09:41 IST
Share
thesootr
thesootr

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी), भोपाल की एक और परीक्षा में विवाद उठ खड़ा हुआ है। यह मामला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा से जुड़ा हुआ है, जिसका परिणाम 4 फरवरी 2024 को घोषित किया गया था।

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी), भोपाल की एक और परीक्षा में पेंच फंस गया है। यह है ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की परीक्षा। इसका रिजल्ट 4 फरवरी 2024 को आया था। दस्तावेज परीक्षण व भर्ती प्रक्रिया के बाद इसकी सिलेक्शन लिस्ट 6 जनवरी 2025 को जारी हो गई। लेकिन इसके बाद ही इसमें विवाद हो गया और मामला हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ में चला गया।

हाईकोर्ट ने यह दिया आदेश

रिट पिटीशन नंबर 3954/2025 के तहत इंदौर हाईकोर्ट के जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने अभी इस मामले में याचिकाकर्ता मीनाक्षी अमृतलाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी पक्षकार – मप्र शासन जीएडी, डायरेक्टर कृषि विभाग और ईएसबी – से जवाब मांगा है। साथ ही सबसे अहम निर्देश दिए गए हैं कि सभी अपॉइंटमेंट्स इस याचिका में अंतिम आदेश के अधीन रहेंगे। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने पक्ष रखा।

यह है ओबीसी महिला पदों का पेंच

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता गुरनानी ने पक्ष रखा कि याचिकाकर्ता की इस परीक्षा में 237.40 अंक आए थे और वह ओबीसी महिला वेटिंग में दसवें पायदान पर थी। जब दस्तावेज सत्यापन हुए तो अनारक्षित कैटेगरी में कई दावेदार नहीं पहुंचे। इसके चलते ओबीसी चयनितों को मेरिट क्रम में अनारक्षित में माइग्रेट, शिफ्टिंग में होना था। कुल 15 महिला ओबीसी वेटिंग वालों को शिफ्ट होना था, लेकिन ईएसबी ने ऐसा करते हुए फ्रेश मेरिट लिस्ट जारी नहीं की, जो नियमों का उल्लंघन है। हाईकोर्ट ने पक्ष सुनने के बाद इस मामले में अभी भर्ती को इस याचिका के अधीन कर दिया है। अगली सुनवाई 27 फरवरी को लगाई गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ESB
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • esb latest update
  • esb bhopal news
  • esb bhopal bharti
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा