ESB की सब इंजीनियर परीक्षा में 50 फीसदी पद संविदा को, 107 दिव्यांग को, अन्य वर्ग को कौड़ियों के पद
Sanjay Gupta | Aug 07, 2024, 12:36 IST
सब इंजीनियर परीक्षा
ESB की सब इंजीनियर परीक्षा में 107 पद दिव्यांग कोटे में गए हैं। दो अहम विभाग पीडब्ल्यूडी में करीब 56 पद और पीएचई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में करीब 41 पद दिव्यांग कोटे में गए हैं
कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल की हाल ही में जारी सब इंजीनियर वर्ग 3 परीक्षा की विज्ञप्ति ने उम्मीदवारों को खुश करने की जगह हताश कर दिया है। पहले से ही यह परीक्षा बहुत ही कम पदों के लिए हो रही थी और जब पदों का वर्गीकरण और नियम देखे तो अनारक्षित से लेकर ओबीसी, एसटी, एसी के हाथ उंगलियों पर गिनने वाले निकले। इसके लिए मप्र में दो लाख से ज्यादा उम्मीदवार मौजूद है। कहने को यह परीक्षा 283 पदों के लिए है, लेकिन पदों का वर्गीकरण देखेंगे, तो हाथ में कुछ नहीं मिलेगा।
साल 2022 में जब यह परीक्षा हुई थी तब कुल पदों में से 20 फीसदी संविदा को दिए गए थे, जो पहले से ही इन विभागों में पांच साल से काम कर रहे हैं। लेकिन इस बार कोटा बदल दिया गया और इसे 50 फीसदी कर दिया गया। उम्मीदवारों का कहना है कि 283 पदों में से 141 पद तो सीधे संविदा में चले गए।
![कर्मचारी चयन मंडल]()
वहीं बाकी पदों में से 107 पद दिव्यांग कोटे में गए हैं। दो अहम विभाग पीडब्ल्यूडी में करीब 56 पद और पीएचई लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में करीब 41 पद दिव्यांग कोटे में गए हैं। यहां अनारक्षित से लेकर किसी भी अन्य वर्ग के लिए सब इंजीनियर का पद है ही नहीं।
बाकी बचे हुए 35 पदों में सब इंजीनियर के पद कहने मात्र को ही है। इसमें अधिकांश पद सर्वेयर, मानचित्रकार इनके हैं। जिनमें अभ्यर्थियों की अधिक रूचि नहीं होती है। इस तरह कुल मिलाकर उम्मीदवार परीक्षा के नाम पर ठगा गए हैं।
ऐसा नहीं है कि शासन स्तर पर पद खाली नहीं है। करीब 700 पद खाली है। नगरीय प्रशासन विभाग में 50 से ज्यादा पद है, पीएचई में 350 से ज्यादा पद रिक्त है, 80 से ज्यादा इसी साल रिटायर हो रह हैं यानी यह संख्या 400 पार हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी में 300 से ज्यादा पद रिक्त है। लेकिन इसके बाद भी इन विभागों से रिक्त पदों की जानकारी ईएसबी को नहीं भेजी गई है। इसके चलते ईएसबी ने इन्हें शामिल नहीं किया है
उम्मीदवारों ने भोपाल में इस मामले में जहां ईएसबी डायरेक्टर से मुलाकात कर बात रखी तो वहीं विभागों के पास भी जाकर निवेदन किया है कि वह जल्द रिक्त पद भेज दें। आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त है, यदि यह रिक्त पद की जानकारी 17 अगस्त तक भेज देंगे तो इसमें संशोधन होगा, जिसके अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पहले तो संविदा का कोटा ही बदल दिया
कर्मचारी चयन मंडल
अब 107 दिव्यांग कोटे में गए
बाकी पद सर्वेयर, मानचित्रकार के
ऐसा नहीं है कि पद नहीं है, 700 खाली है
19 अगस्त से पहले भेजे तो बने काम
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari