ESB प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 के 13 हजार पदों की भर्ती में आवेदन तारीख बढ़ी

Sanjay Gupta | Aug 01, 2025, 21:52 IST
Photograph: (The Sootr)
ESB ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-3 के 13 हजार पदों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 25 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला डीएलएड अभ्यर्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

INDORE. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा इस बार प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 ((MP TET वर्ग-3) चयन परीक्षा का विज्ञापन जुलाई में जारी हुआ था। इसमें इस बार 13089 पद निकले हैं, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के 10150 और 2939 जनजातीय विभाग के हैं। इतनी भर्ती निकलने के बाद भी इसमें हजारों उम्मीदवारों के लिए मुश्किल थी। इस पर द सूत्र ने मुद्दा उठाया था, जिसका असर हुआ है।



आयोग ने बढ़ा दी परीक्षा आवेदन की अंतिम तारीख

प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 वर्ग 3 के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि एक अगस्त थी। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि: 25 अगस्त 2025 कर दी गई है और भरे हुए आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि: 26 अगस्त 2025 हो गई है। इसके लिए MPONLINE पोर्टल को अपलोड कर दिया गया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



इंदौर में ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर 13 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मां का डेबिट कार्ड था लिंक



इंदौर में हेलमेट पर सख्ती, हाईकोर्ट का हूटर, सायरन पर भी आदेश जारी, विधायक, सांसद कोई नहीं पात्र, क्या हटेंगे?



डीएलएड रिजल्ट के लिए बढ़ी तारीख

द सूत्र ने दरअसल यह मुद्दा डीएलएड अभ्यर्थियों के हित में उठाय था। विभाग द्वारा आवेदन के दौरान एक नियम में यह भी है कि प्राथमिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा डीएलएड आवेदन भरने की तारीख के समय हाथ में होना चाहिए। यानी रिजल्ट आकर उम्मीदवार के पास वह डिप्लोमा मौजूद हो।



इसमें समस्या यह है कि इसके अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है लेकिन अभी इसका रिजल्ट नहीं आया है, यानी इन उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा हाथ में नहीं है। ऐसे में यह आवेदन की अंतिम तारीख जो 1 अगस्त होने से हजारों अभ्यर्थी इससे बाहर हो रहे थे। द सूत्र ने यह मुद्दा उठाया और इसके लिए आवेदन तारीख बढ़ाने की मांग की या फिर इस शर्त को हटाया जाए, जिससे वह आवेदन भर सकें।



ये खबरें भी पढ़ें...



MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



EOW की FIR पर जिला पंजीयक अमरेश नायडू को राहत, हाईकोर्ट की रोक, ट्रांसफर पर भी मिला स्टे



उम्मीदवारों का यह है तर्क

उम्मीदवारों का तर्क है कि विविध परीक्षा जैसे राज्य सेवा परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग में भी अंतिम सेमेस्टर वाले भर्ती परीक्षा देन योग्य होते हैं, इसमें अंतिम चयन के समय डिग्री अनिवार्य होती है। ऐसे में इसमें भी यह सुधार होना चाहिए कि जब अंतिम चयन होता है तब उस दिनांक तक डिप्लोमा हाथ में होने की बात होना चाहिए, लेकिन आवेदन के पहले यह होने से हजारों लोग बाहर हो जाएंगे।





इस मुद्दे पर पता चला है कि यह नियम हटाना ईएसबी के हाथ में नहीं है इसे स्कूल शिक्षा विभाग से प्रस्ताव आने पर ही हटाया जा सकता है। ऐसे में ईएसबी ने अभी अपने हाथ में जो था वह किया है और आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई है, जिससे जब तक यह डीएलएड का रिजल्ट जारी हो जाए और उन्हें आवेदन का मौका मिल सके।



शिक्षक वर्ग 3



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • शिक्षक भर्ती परीक्षा
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती
  • ESB
  • शिक्षक वर्ग 3