इंदौर में EV चार्जिंग से लगी आग में 8वीं मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुले, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- एसओपी जरूरी
INDORE. यह हादसा आज सुबह करीब चार बजे पॉलीमर बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के तीन मंजिला घर पर हुआ। घर में ईवी चार्जिंग पाइंट से आग लगी थी। उसके बाद घर में रखे कुछ केमिकल्स से आग फैल गई।
घर में करीब 10 घरेलू गैस सिलेंडर थे, जिनमें आग लगने से ब्लास्ट हो गए। आग के कारण घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक भी नहीं खुल सके और लोग अंदर फंस गए। इस हादसे में तीन लोग अभी भी गंभीर रूप से जलकर अस्पताल में भर्ती हैं।
घटना पर सीएम मोहन यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
मंत्री, महापौर सभी पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया सभी मौके पर पहुंचे।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह अलार्मिंग स्थिति (Indore fire incident) है। ईवी (ईवी गाड़ियां) का चलन बढ़ गया है। ऐसे में कोई ऐसा सिस्टम होना चाहिए कि वाहन चार्ज होने के बाद अलार्म बज जाए।
वहीं उन्होंने कहा कि लोग एमओएस नहीं छोड़ रहे हैं और पूरा निर्माण कर रहे हैं। घर के बाहर कार खड़ी है जिससे जरूरी वाहन भी आने-जाने में समस्या होती है।
रहवासी संघों को इन सभी बातों पर विचार करना चाहिए। वहीं ईवी चार्जिंग को लेकर महापौर और अधिकारियों को भी कहा है कि एक्सपर्ट की कमेटी बनाएं और इसकी एसओपी तैयार करें।
यह अब बहुत जरूरी हो गया है ताकि ऐसे दुखद हादसे नहीं हो। इसने सभी को झकझोर दिया है।
इनकी हुई मौत
इस हादसे (इंदौर आग हादसा) में विजय सेठिया (65 साल), छोटू सेठिया (22), सुमन पत्नी विजय सेठिया (60), मनोज जैन पुगलिया (65), सिमरन पत्नी सोनू (30), राशि सेठिया (12), टीनू (35 साल) और तनय (8) की मौत हो गई। वहीं सौरभ (30), सुनीता पत्नी मनोज (58 साल), आशीष (30), और हर्षित पुगलिया (25) को रेस्क्यू कर लिया गया। मनोज पुगलिया के बड़े बेटे ने बताया कि बहन, मामा जी की बेटी, उनके दो बच्चे और छोटे मामा के बेटे कल ही यहां आए थे, और रात में ही यह हादसा हो गया।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह यह बोले
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर कारोबारी थे, घर में केमिकल भी रखे थे। इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पाइंट में विस्फोट से आग लगी जो घर में फैल गई और सिलेंडर व केमिकल से आग और तेजी से फैली, ब्लास्ट हुए। घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे थे। आग से बिजली चली गई जिससे लॉक खुल नहीं पाए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मौके से 6 बॉडी मिली हैं, कुछ को रेस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, आग लगने से फटे 4 गैस सिलेंडर, 7 की मौत
सिंगरौली में अडाणी पावर प्लांट में भारी बवाल, मजदूर की मौत पर आगजनी और तोड़फोड़
इंदौर में ग्यारस पर जलाए दीये से गोदाम में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जली
छिंदवाड़ा में भीषण हादसा : CNG कार बनी आग का गोला, पिता-पुत्र जिंदा जले