एलन मस्क के बयान पर EVM पर बवाल, राहुल गांधी के बाद जीतू पटवारी ने बोला हमला, केंद्रीय मंत्री सिंधिया का पलटवार

Sandeep Kumar | Published:
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-17T110125.034.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-17T110125.034.jpg

ईवीएम पर बैन लगाने के एलन मस्क के पोस्ट के बाद भारत में भी इस पर बहस छिड़ गई है। राहुल गांधी ने मुंबई के एक मामले का जिक्र करते हुए इसे ब्लैक बॉक्स बताया तो जीतू पटवारी, अखिलेश यादव भी EVM का विरोध करते नजर आए...

हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद, एक बार फिर EVM को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इसको लेकर राहुल गांधी ने भी पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने EVM को ब्लैक बॉक्स बताया और कहा कि भारत जैसे देश में किसी को भी इसकी जांच करने की अनुमति नहीं है। इसके बाद सियासत तेज हो चली है।

इस पूरे मामले को लेकर अब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सवाल उठाए हैं। इनके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व सीएम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी EVM को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

क्या कहा राहुल गांधी ने?


राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट पर शिवसेना शिंदे गुट के नेता रवींद्र वायकर की 48 वोटों से जीत से जुड़ी ईवीएम कंट्रोवर्सी का हवाला देते हुए एक्स पर लिखा, भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स है, और किसी को भी उनकी जांच करने की अनुमति नहीं है। हमारी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंताएं जताई जा रही। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है और धोखाधड़ी की संभावना बढ़ जाती है।



पटवारी ने भी उठाए सवाल


जीतू पटवारी (Jitu Patwari ) ने सोशल मीडिया X पर लिखा EVM को लेकर लगातार कई सवाल उठ रहे हैं, जिसमें तर्क के साथ तथ्य भी दिए जा रहे हैं। इसमें संदेह के बाद सबूत भी दिए जा रहे हैं, लेकिन इलेक्शन कमीसन ऑफ इंडिया अभी भी चुप है। जीतू ने आगे लिखा क्या यह चुप्पी किसी बड़ी साजिश का कारण है?



क्या कहा अखिलेश यादव ने?


इस बहस में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने एक्स पर लिखा, टेक्नॉलजी समस्याओं को दूर करने के लिए होती है, अगर वही मुश्किलों की वजह बन जाए, तो उसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए। आज जब विश्व के कई चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी की आशंका जाहिर की जा रही है और दुनिया के जाने-माने टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स EVM में हेराफेरी के खतरे की ओर खुलेआम लिख रहे हैं, तो फिर EVM के इस्तेमाल की ज़िद के पीछे की वजह क्या है, ये बात भाजपाई साफ करें।




सिंधिया ने किया विपक्ष पर पलटवार


विपक्ष की तरफ से ईवीएम को लेकर लगातार सवाल आते देख एनडीए के नेता भी इसके बचाव में उतरे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, चट भी मेरी पट भी मेरी, यह नीति नहीं चलने वाली। आप जीते तो ईवीएम हीरो आप हारे तो ईवीएम जीरो।



चुनाव आयोग भी कूदा बचाव में


ईवीएम के बढ़ते विवाद के बीच राहुल गांधी ने जिस खबर को शेयर करते हुए इस पर सवाल उठाए उसे लेकर चुनाव आयोग ने सामने आकर जवाब दिया है। निर्वाचन अधिकारी वंदना सूर्यवंशी ने कहा, ईवीएम के लिए किसी तरह के ओटीपी की जरूरत नहीं होती। जो खबर है वो गलत है। इसमें सिर्फ रिजल्ट बटन प्रेस करके काम होता है। इलेक्शन कमीशन ने अपनी प्रकिया फॉलो की है। सबंधित अखबार को डिफिमेशन का नोटिस दिया है।

ये कहा था एलन मस्क ने


रॉबर्ट एफ कैनेडी के एक्स पोस्ट के जवाब में एलन मस्क ने लिखा था कि हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को खत्म कर देना चाहिए। मनुष्य या एआई इसे हैक कर सकते हैं। इसे हैक करने का जोखिम बहुत अधिक है।





thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • राहुल गांधी
  • जीतू पटवारी
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • चुनाव आयोग
  • EVM
  • अखिलेश यादव
  • एलन मस्क
  • EVM पर फिर छिड़ी बहस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर