EOW का नकली अधिकारी बनकर मांग रहा था 5 लाख, असली अधिकारियों ने ऐसे किया ट्रैप
Deeksha Nandini Mehra | Aug 23, 2024, 13:26 IST
EOW का नकली अधिकारी बनकर मांग रहा था 5 लाख
आरोपी खुद को EOW अधिकारी बताकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से 5 लाख रुपए की मांग रहा था। जब कर्मचारी ने सागर EOW ऑफिस में शिकायत की तो असली EOW अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
मध्य प्रदेश के सागर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी खुद को EOW का अधिकारी बताकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। फर्जी अधिकारी कर्मचारी से यह कहकर डिमांड कर रहा था कि वह पांच लाख के बदले में उसके भ्रष्टाचार वाले केस खत्म करवा देगा। हालांकि EOW के ओरिजिनल अधिकारियों ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
नया साल शुरू होते ही सागर के एक स्वास्थ्य कर्मचारी के फोन पर एक नए नंबर से कॉल आई। नंबर देखकर कर्मचारी को लगा कि किसी पुराने दोस्त ने नए साल की शुभकामना देने के लिए फोन किया होगा। उसने फोन उठाया तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। EOW के अधिकारी फोन सोचकर कर्मचारी के पसीने छूट गए। इसके अलावा रिश्वत लेने की बात सुनकर भी वह चौंक गया था। उसने डर की वजह से तुरंत तो कुछ नहीं बोला, लेकिन फोन रखने के बाद उसने बहुत सोचा और अपने दोस्त से इस बारे में चर्चा की।
उसके दोस्त को उसकी ईमानदारी पर कोई शक नहीं था उसने उस कॉलर से सतर्क रहने को कहा। और अगली बार फोन आने पर डरने की बजाय पुलिस में जाने की धमकी देने को कहा। स्वास्थ्य कर्मचारी ने इसके बाद फोन आने पर इग्नोर करने लगा था, फिर आरोपी अलग-अलग नम्बरों से फोन करता था और खुद को कभी EOW का अस्सिस्टेंट डायरेक्टर बताता तो कभी कुछ और। इसके साथ ही कर्मचारी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसाने की धमकी देता और 5 लाख रुपए की मांग करता।
स्वास्थ्य कर्मचारी ने एक दिन परेशान होकर EOW सागर ऑफिस में पहुंचा। यहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद सागर EOW के अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उन्होंने कर्मचारी को पैसे दिए और कहा कि अगली बार फोन आये तो पैसे देने के लिए मान जाना।
अगली सुबह जब स्वास्थ्य कर्मचारी को आरोपी का रिश्वत मांगने फोन आया तो कर्मचारी ने तीन लाख पचास हजार रुपए होने की बात कही। इस पर बदमाश 3 लाख 50 हजार लेने के लिए मान गया। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मचारी ने बदमाश को पैसे लेने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था। यहां EOW के असली अधिकारी पहले से ही मौजूद थे। आरोपी के पैसे लेने के बाद अधिकारियों ने उसे वहीं धरदबोचा। इसके अलावा उसकी कार को भी जब्त कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जिस गाड़ी से पैसे लेने आया था उसमें पीछे गृह मंत्रालय लिखा था वहीं आगे असिस्टेंट डायरेक्टर लिखा था। फिलहाल कार को जब्त कर लिया है। जांच जारी है।
![71f313c2-f32]()
![1c947ec8-432]()
आरोपी की कार
यह है मामला
स्वास्थ्य कर्मचारी करने लगा था कॉल इग्नोर
सागर EOW ऑफिस में की शिकायत
अगली सुबह जब स्वास्थ्य कर्मचारी को आरोपी का रिश्वत मांगने फोन आया तो कर्मचारी ने तीन लाख पचास हजार रुपए होने की बात कही। इस पर बदमाश 3 लाख 50 हजार लेने के लिए मान गया। जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मचारी ने बदमाश को पैसे लेने के लिए अपने ऑफिस बुलाया था। यहां EOW के असली अधिकारी पहले से ही मौजूद थे। आरोपी के पैसे लेने के बाद अधिकारियों ने उसे वहीं धरदबोचा। इसके अलावा उसकी कार को भी जब्त कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जिस गाड़ी से पैसे लेने आया था उसमें पीछे गृह मंत्रालय लिखा था वहीं आगे असिस्टेंट डायरेक्टर लिखा था। फिलहाल कार को जब्त कर लिया है। जांच जारी है।
71f313c2-f32
1c947ec8-432
आरोपी की कार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari