भंते का सोशल मडिया
मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही
Manya Jain | Sootr Creatives | Updated:
फर्जी पासपोर्ट केस में खाता किराए वाला गुलाब राय गौतम गिरफ्तारी
फर्जी पासपोर्ट केस में फरार बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार हो गया। एसटीएफ ने गुलाब राय गौतम को छत्तीसगढ के बिलासपुर से दबोचा। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम था। आरोप है कि उसने 10 हजार रुपए महीने में बैंक खाता किराए पर दिया। एसटीएफ की जांच के मुताबिक वह बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट में गवाह भी बना। ये मामला मध्य प्रदेश के बौद्ध विहारों से संबंधित है।
भिक्षु पर 20 हजार रुपए का इनाम
वह मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। मध्य प्रदेश के बौद्ध विहारों में उसकी गहरी पैठ बताई जाती है। fake passport scam में ग्वालियर, विदिशा और भोपाल के मठों से उसका कनेक्शन मिला।
उसके तीन नाम सामने आए हैं: गुलाब राय गौतम, सम्यक बोधि और भंते।
कहां छिपा था भिक्षु
एसटीएफ की टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी। फिर पता चला कि वह छत्तीसगढ के बिलासपुर में है। टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
10 हजार रुपए में किराए पर खाता
यह बैंक खाता 2021-22 में एसबीआई की विदिशा शाखा में खुला था। खाता देने के बदले हर महीने 10 हजार रुपए किराया तय हुआ था। यानी सालभर में उसे 1 लाख 20 हजार रुपए मिलते थे।
खाते का पूरा कंट्रोल रियाल चौधरी के पास था। यहां तक कि बैंक में मोबाइल नंबर भी उसी का दर्ज था। अब सवाल है कि कोई अपना बैंक खाता किराए पर क्यों देगा? एसटीएफ के मुताबिक, इसकी वजह कमीशन का लालच था।
एसटीएफ का दावा है कि पासपोर्ट बनवाने से जुड़े पैसों का पूरा लेन-देन इसी खाते से होता था। यानी इस खाते का इस्तेमाल पैसों के लेन-देन के लिए किया जा रहा था, जबकि खाता किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर किराए पर लिया गया था।
50 पासपोर्ट और तीन गवाह
सोचिए एक बार। 50 पासपोर्ट के पीछे कितने गवाह थे? सिर्फ तीन।
बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट में भूमिका
बौद्ध विहार फर्जी दस्तावेज की आधारशिला
उसने अपने असर से गयाप्रसाद गौतम उर्फ ज्ञानज्योति जैसों को भी शामिल किया। आरोप है कि इन्होंने भी बांग्लादेशी नागरिकों के दस्तावेजों पर गवाही दी।
झूठी शिकायत और फरारी का नाटक
इसके बाद वह विदिशा जाने का बहाना बनाकर ग्वालियर से फरार हो गया। एसटीएफ ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अब मध्य प्रदेश एसटीएफ उससे पूछताछ करेगी।
फर्जी पासपोर्ट घोटाले की चार भूमिकाएं
FAQ
- गुलाब राय गौतम कौन है और उसे कहां से गिरफ्तार किया गया?
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
एसटीएफ के मुताबिक उसने 10 हजार रुपए महीने में अपना बैंक खाता मास्टरमाइंड रियाल चौधरी को किराए पर दिया। वह करीब 50 पासपोर्ट में मुख्य गवाह बना और गवाह के तौर पर फर्जी दस्तखत किए। ये आरोप अदालत में साबित होने बाकी हैं।
3. इस मामले में कितने पासपोर्ट बनाए गए?
एसटीएफ के मुताबिक सिंडिकेट ने मध्य प्रदेश में करीब 70 जाली पासपोर्ट बनवाए। इनमें से करीब 50 पासपोर्ट सिर्फ तीन लोगों की गवाही पर जारी हुए। गुलाब राय उन गवाहों में मुख्य था।
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता
By Raghvendra Singh Rathore
जिन्हें बदलनी थी किसानों की किस्मत, उनके खुद के अस्तित्व पर संकट! किसके काम आई ये महत्वाकांक्षी योजना?
By Atul Dwivedi
नितिन नवीन के कथित फर्जी वायरल वीडियो मामले में पीसी शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं: भाजपा की शिकायत पर केस दर्ज,पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच
By Arohi Raj
नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर झूमे दिग्विजय सिंह, ओरछा से राम मंदिर ट्रस्ट भंग करने की मांग
By Sandeep Kumar
वित्तीय अनियमितता के आरोपों के बीच बदले फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार, अश्विनी गुर्देकर की जगह डॉ. परमानंद वर्मा को मिली जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
By VINAY VERMA
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल
By Neel Tiwari