खरीद केंद्रों पर पहुंचे राज्यमंत्री के सामने खुली किसानों से वसूली की पोल , समिति प्रबंधकों के इशारे पर हो रही थी वसूली
Sanjay Sharma | Jul 17, 2024, 18:18 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-17T175436.231
किसानों को उपज का सही दाम दिलाने सरकार सहकारी समितियों के जरिए समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीद करती है। इनदिनों नर्मदा कछार के क्षेत्रों में मूंग की उपज की खरीद चल रही है। इसके लिए किसान अपनी उपज लेकर खरीद केंद्रों पहुंच रहे हैं।
BHOPAL. सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों पर किसानों से वसूली नहीं रुक रही है। प्रशासन की ढील के चलते रायसेन जिले के उदयपुरा में खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाएं देख राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल का गुस्सा फट पड़ा।कच्ची रसीद देने और तुलाई के लिए रुपए वसूली की शिकायत पर मंत्री भड़क गए। इस दौरान किसानों ने उन्होंने समिति प्रबंधक द्वारा केंद्र पर बाहरी व्यक्ति को रखकर पर्ची बनाने और वसूली की शिकायत की। यह देख उन्होंने प्रबंधक से सवाल-जबाव किए और अफसरों को फटकारते हुए सहकारी समितियों के प्रबंधक की संपत्ति की जांच कराने का फरमान भी सुना डाला। आमतौर पर खुशमिजाज और शांत रहने वाले राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी के इस रूप को देख रायसेन जिले के सहकारी समितियों में हड़कंप मचा हुआ है।
![b50983a6-19a]()
किसानों को उपज का सही दाम दिलाने सरकार सहकारी समितियों के जरिए समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीद करती है। इनदिनों नर्मदा कछार के क्षेत्रों में मूंग की उपज की खरीद चल रही है। इसके लिए किसान अपनी उपज लेकर खरीद केंद्रों पहुंच रहे हैं। रायसेन जिले के उदयपुरा, सिलवानी, बरेली, बाड़ी अंचल में मूंग का बड़ा रकबा है। इसलिए खरीद केंद्रों पर भी किसानों की कतार लगी है। वहीं खरीद केंद्र अव्यवस्थाओं से घिरे हैं। इस वजह से किसानों को मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत पहुंचने पर राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी मंगलवार को उदयपुरा पहुंचे थे। केंद्रों पर मूंग लेकर खड़े किसान और अव्यवस्थाएं देख राज्यमंत्री ने समिति प्रबंधकों से सवाल-जबाव किए तो खलबली मच गई। किसानों ने केंद्र पर उपज की तौल कम बताने, बेवजह इंतजार कराने, पक्की रसीद की जगह कच्ची पर्ची देने और समय पर तौल करने के बदले में रुपए वसूलने की शिकायतों की झड़ी लगा दी।
![08848763-f8e]()
राज्यमंत्री पटेल जब खरीद केंद्र पर किसानों की परेशानी सुन रहे थे तभी उन तक समिति प्रबंधक द्वारा बाहरी व्यक्ति से तुलाई और वसूली कराने की बात पहुंची। वसूली के लिए बाहरी व्यक्ति को रखने पर पटेल ने समिति प्रबंधक से सवाल किया तो वह हड़बड़ा गया। उसने कहा काम देखने के लिए कर्मचारी रखा है। राज्यमंत्री ने समिति के पास एक ही खरीद केंद्र होने के बाद भी अनाधिकृत रूप से बाहरी व्यक्ति को रखने पर फटकार लगाई। उन्होंने कहा एक केंद्र भी तुम देख नहीं पा रहे हो। तुम केंद्र का काम देखते हो और एक व्यक्ति को उसके लिए अलग से कर्मचारी भी रख लिया। किस नियम से इस कर्मचारी को रखा है। पटेल ने मौके पर ही अधिकारियों को समिति प्रबंधक पर खरीद केंद्र की अव्यवस्था, किसानों को कच्ची पर्ची देने और बाहरी व्यक्ति से काम कराने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
किसानों की शिकायत के बाद उदयपुरा पहुंचे राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने लगातार 9 खरीद केंद्रों का मुआयना किया। वे जहां-जहां भी गए मूंग बेंचने आए किसानों ने शिकायतों का अंबार लगा दिया। राज्यमंत्री को भी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं नजर आईं। किसान सबसे ज्यादा परेशान समिति प्रबंधक और तुलाई करने वाले कर्मचारियों से नाराज थे। उन्होंने मंत्री को केंद्रों पर अवैध वसूली से लेकर घंटों तक बेवजह खड़ा रखने और पक्की रसीद के बदले रुपए मांगने के बारे में भी बताया। मंत्री भी खरीद केंद्रों पर बदतर हालात देखकर आगबबूला होकर अफसरों को कार्रवाई और जिम्मेदारों पर केस दर्ज कराने का निर्देश देते रहे।
शिकायतों से नाराज राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन के अफसरों को हर समिति के प्रबंधक और उनके परिजनों की संपत्ति की जानकारी जुटाकर जांच कराने निर्देशित किया है। राज्यमंत्री का कहना था वे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे गैरजिम्मेदार और भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को रहने नहीं दूंगा। जिनकी शिकायतें हैं उन पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही आपराधिक कार्रवाई भी कराई जाएगी। केंद्रों पर खुलेआम वसूली करने वालों ने जो काली कमाई की है उसे सामने लाना जरूरी है।
b50983a6-19a
मूंग उपज की चल रही खरीदी
08848763-f8e
बाहरी आदमी से तुलाई कराते मिला समिति प्रबंधक
जिस केंद्र पर पहुंचे राज्यमंत्री वहां मिली गड़बड़ी
उदयपुरा के सभी समिति प्रबंधकों की संपत्ति की होगी जांच
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA