शिवराज के गढ़ में किसानों का डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन: ट्रैक्टरों से सड़कें जाम

Sandeep Kumar | Jul 07, 2026, 24:01 IST
शिवराज के गढ़ में किसानों का डेरा डालो-घेरा डालो आंदोलन
सीहोर के भैरूंदा में सोमवार को किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गढ़ में बड़ा प्रदर्शन किया। मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी की मांग को लेकर यह आंदोलन हुआ। 1500 से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसान सड़कों पर उतरे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सीहोर के भैरूंदा में किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया।
  • मूंग की पूरी सरकारी खरीदी की मांग उठी।
  • 1500 से ज्यादा ट्रैक्टर सड़कों पर उतरे।
  • शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम लगा।
  • किसानों ने कलेक्टर को बुलाने की मांग की।

मंडी से शुरू हुई विशाल रैली

नफीस खान@ Sehore. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गढ़ में सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने डेरा डाला। इसके बाद यहां से एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकली। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। करीब दो किलोमीटर लंबे इस ट्रैक्टर काफिले में किसान लगातार सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। दोपहर 2 बजे से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंदोलन को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करना पड़ा।



कलेक्टर को बुलाने पर अड़े किसान

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक कलेक्टर खुद मौके पर नहीं आते, आंदोलन जारी रहेगा। उनकी मांग है कि कलेक्टर सीधे आकर उनकी बात सुनें। किसानों की प्रमुख मांगों में ई-टोकन (e-Token) व्यवस्था खत्म करना शामिल है। इसके अलावा मूंग की समर्थन मूल्य पर पूरी खरीदी की मांग भी उठाई गई। किसानों ने प्रति एकड़ खरीदी सीमा हटाने की भी मांग की। साथ ही सभी पंजीकृत किसानों की पूरी उपज खरीदने की बात कही गई।



किसान नेता ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

किसान स्वराज संगठन के जिला अध्यक्ष गजेंद्र जाट ने बताया कि हजारों किसान डेरा डालो घेरा डालो आंदोलन के तहत भैरूंदा में जुटे हैं। उनका कहना था कि यह आंदोलन मूंग खरीदी सहित कई किसान हितैषी मांगों को लेकर है।



जाट ने कहा कि जब तक सरकार मूंग खरीदी की मौजूदा सीमा में बदलाव नहीं करती, आंदोलन नहीं रुकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर यह आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।



किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने की बात तो करती है। लेकिन खरीदी पर लगी सीमाओं की वजह से किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कोई सकारात्मक फैसला नहीं आया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।



farmers-tractor-protest


क्या बोले जिम्मेदार

किसान स्वराज संगठन के जिला अध्यक्ष गजेंद्र जाट ने कहा कि जब तक सरकार मूंग खरीदी की सीमा नहीं बदलती, आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे प्रदेशव्यापी किया जाएगा।



FAQ

  1. भैरूंदा में किसान किस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं?
    किसान मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी की मांग कर रहे हैं। वे ई-टोकन व्यवस्था खत्म करना चाहते हैं। साथ ही खरीदी सीमा बढ़ाने की भी मांग है।
  2. आंदोलन में कितने ट्रैक्टर शामिल हुए?
    इस आंदोलन में 1500 से ज्यादा ट्रैक्टर शामिल हुए। हजारों किसान इसमें भाग लेने पहुंचे। ट्रैक्टर रैली करीब दो किलोमीटर लंबी थी।
  3. आंदोलन को लेकर किसानों ने क्या चेतावनी दी है?
    किसानों ने कहा है कि कलेक्टर के मौके पर आने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेताओं ने जरूरत पड़ने पर आंदोलन प्रदेशव्यापी करने की चेतावनी दी है। मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन रुकने के आसार कम हैं।

ये भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें ...इसी महीने लागू हो सकता है UCC



केंद्र MSP पर मूंग खरीदी के लिए तैयार, राज्य सरकार पर प्रस्ताव न भेजने का लगा आरोप



एमपी में मूंग खरीदी के फैसले पर सियासत, किसान संघ और कांग्रेस में क्रेडिट लेने की मची होड़



पानी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज, दिल्ली-मुंबई ट्रैक एक घंटे रोकी ट्रेन





Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • सीहोर
  • किसानों का आंदोलन
  • एमपी में मूंग खरीदी
  • मूंग खरीदी