केंद्र MSP पर मूंग खरीदी के लिए तैयार, राज्य सरकार पर प्रस्ताव न भेजने का लगा आरोप

Amresh Kushwaha | Jun 13, 2025, 11:34 IST
Share
किसान संघ के निशाने पर राज्य सरकार
किसान संघ के निशाने पर राज्य सरकार

किसान संघ ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने केंद्र से मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी का प्रस्ताव नहीं भेजा है, जबकि केंद्र इसके लिए तैयार है।

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य (MSP) पर मूंग और उड़द की खरीदी को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। भारतीय किसान संघ (BKS) ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने राज्य की मोहन सरकार से मांग की कि वह केंद्र सरकार को मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी के लिए प्रस्ताव भेजे।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी, अब इतने % बढ़कर मिलेगा वेतन

किसान संघ ने दी चेतावनी

आंजना ने चेतावनी दी कि यदि चार दिनों के भीतर राज्य सरकार यह प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजती है, तो भारतीय किसान संघ भोपाल में मुख्यमंत्री हाउस का घेराव करेगा। उनका कहना था कि केंद्र सरकार मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी के लिए तैयार है, बशर्ते राज्य सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजे।

किसान संघ ने कृषि मंत्री से की मुलाकात

भारतीय किसान संघ ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की थी। आंजना के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि अगर मध्य प्रदेश सरकार केंद्र को प्रस्ताव भेजती है, तो केंद्र सरकार मूंग और उड़द की MSP पर खरीदी के लिए तैयार है।

ये खबर भी पढ़िए...चीता प्रोजेक्ट 3.0 : नेशनल पार्क और गांधी सागर के बाद अब MP में यहां होगा चीतों का नया घर

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मुद्दे पर अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को किसान संघ और केंद्र सरकार के साथ बातचीत करके हल निकालेगी। मुख्यमंत्री का यह बयान किसानों को यह संदेश देने का प्रयास है कि राज्य सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है और समाधान के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

जीतू पटवारी ने सरकार पर उठाए सवाल

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में बयान देते हुए कहा कि जो मूंग की फसल सरकार के अफसर जहर बताकर खरीदी से इनकार कर रहे हैं, वे यह बताएं कि उस फसल को लगाने के लिए प्रोत्साहन किसने दिया। पटवारी ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि "जहर मूंग में नहीं, बल्कि सरकार की नियत में है।"

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय कैबिनेट 5 बड़े फैसले: धान, कपास, सोयाबीन समेत 14 फसलों का MSP बढ़ा

2 हजार रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान

मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द की बोवनी इस वर्ष 15 लाख हेक्टेयर में की गई है। प्रदेश के 30 जिलों में ग्रीष्मकालीन मूंग उगाई जाती है। सरकारों ने दाल की कमी को दूर करने के लिए मूंग-उड़द उत्पादन को प्रोत्साहित किया था।

केंद्र सरकार ने मूंग के लिए समर्थन मूल्य (MSP) 8 हजार 768 रुपए प्रति क्विंटल और उड़द के लिए 7 हजार 800 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। लेकिन, राज्य में इन दालों का व्यापार 6 हजार 200 रुपए प्रति क्विंटल और 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल के आसपास हो रहा है। इसके कारण किसानों को लगभग 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MSP Mung Purchase | MSP पर मूंग खरीदी | MP News | Madhya Pradesh

MSP Mung Purchase | MSP पर मूंग खरीदी | MP News | Madhya Pradesh

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • MSP
  • भारतीय किसान संघ
  • MSP Mung Purchase
  • MSP पर मूंग खरीदी
MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ

By Neel Tiwari

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2022: हाईकोर्ट ने एप्लाइड डिग्री को माना वैध, नियुक्ति का रास्ता साफ
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार